भारत में जल्द लॉन्च होगी CMF Watch Pro 2, BIS पर आई नजर – स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Nothing के सब ब्रांड CMF Watch Pro 2 स्मार्टवॉच साल 2024 में ही लॉन्च हो सकती है। इसके बाद यह स्मार्ट वॉच पिछले साल सितंबर में लॉन्च की गई CMF Watch की जगह लेगी। हालांकि कंपनी ने इस स्मार्ट वॉच के बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं की है। परंतु कुछ रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस स्मार्ट वॉच को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।
दरअसल हाल ही में स्मार्ट वॉच को इंडियन स्टैंडर्ड BIS की वेबसाइट पर मॉडल नंबर D398 के साथ देखा गया है। जिसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह CMF Watch Pro 2 हो सकती है। हालांकि इस लिस्टिंग पर भी इस स्मार्ट वॉच के स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक CMF Watch Pro 2 में कंपनी बड़ा डिस्प्ले उपलब्ध करा सकती है। इसमें आपको AI से जुड़े कुछ फीचर्स भी मिल सकते हैं। आने वाले समय में इस स्मार्टवॉच के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है। बता दे कि इस स्मार्ट वॉच में 1.96 इंच स्क्वेयर AMOLED स्क्रीन उपलब्ध कराई गई है तथा इसकी कीमत 3999 रुपए रखी गई है। इस स्मार्ट वॉच में 340 mAh की बैटरी मिलती है जो की 13 दिन तक चल सकती है।
वही आपकी जानकारी के लिए बता दे की Nothing के सब ब्रांड CMF अपना पहला स्मार्टफोन भी जल्द ही लॉन्च कर सकता है। दरअसल हाल ही में BIS पर एक डिवाइस को मॉडल नंबर A015 के साथ देखा गया है जिसे Nothing Phone 3 से जोड़ा जा रहा था। परंतु लिस्टिंग पर इस डिवाइस के आने के बाद इसके CMF का प्रोडक्ट होने की पुष्टि हो चुकी है। दरअसल यह एक बजट स्मार्टफोन हो सकता है हालांकि स्मार्टफोन के बारे में अभी कोई ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।
वही आपको बता दे की नथिंग का सबसे सस्ता स्मार्टफोन इस समय Nothing Phone 2a है जिसकी कीमत 23999 रखी गई है। वही आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पिछले साल नथिंग ने अपना Phone 2 को लांच किया था जिसकी कीमत 44999 रुपए है। वहीं नथिंग ने अपने स्मार्टफोन क्षेत्र में Phone 1 से शुरुआत की थी जिसे कि ग्राहकों द्वारा काफी अच्छा रिस्पांस मिला था।
