Coolpad Cool 60 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए कीमत – हाल ही में Coolpad ने अपना Cool 60 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। बता दे कि यह स्मार्टफोन एक बजट स्मार्टफोन है। जिसमें कंपनी ने 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ UNISOC T760 चिपसेट दिया है। इस स्मार्टफोन में आपको 13 मेगापिक्सल का रियल कैमरा तथा 4500 mAh की बैटरी मिलती है। आइए अब हम आपको इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Coolpad Cool 60 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
जैसा कि हमने आपको बताया इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। वहीं इसमें सेल्फी के लिए आपको 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इस फोन के डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें आपको 6.51 इंच का LCD पैनल मिलता है। जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz का बताया जा रहा है। इस स्मार्टफोन में 6nm UNISOC T760 चिपसेट दिया गया है। जो की एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर बताया जा रहा है। मेमोरी के लिए इसमें आपको 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को अफॉर्डेबल प्राइस में लॉन्च किया है तथा यह चीन में खरीद के लिए उपलब्ध है।
Coolpad Cool 60 की कीमत
कंपनी ने इस स्मार्टफोन को चीनी स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किया है। जहां पर इसकी कीमत 599 युआन लगभग 7000 रुपए रखी गई है। हालांकि यह स्मार्टफोन मार्केट में खरीदी के लिए कब उपलब्ध होगा। इसके बारे में कंपनी द्वारा अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।






