Coolpad Golden Century Y60 5G कीपैड फोन हुआ लॉन्च, जानिए कीमत – Coolpad ने हाल ही में अपना नया फीचर फोन Coolpad Golden Century Y60 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में 5G को क्लासिक स्टाइल कीपैड के साथ जोड़ा है। दरअसल इस फोन को सीनियर सिटीजन के लिए डिजाइन किया गया है। आइए अब हम आपको Coolpad Golden Century Y60 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स से लेकर कीमत इत्यादि के बारे में विस्तार से बताते हैं
Coolpad Golden Century Y60 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस फोन में कंपनी ने 3.5 इंच की टच स्क्रीन डिस्प्ले और क्लासिक नाइन की न्यूमैरिक कीपैड दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में ऑक्टा कोर प्रोसेसर जोड़ा है। माना जा रहा है कि इस फोन में Unisoc T157 प्रोसेसर दिया जा रहा है। जो की 5G की कीपैड फोन के लिए तैयार किया गया एक ऑक्टा कोर चिपसेट है। इस फोन का फ्रंट ब्लैक और रियर गोल्डन है। यह फोन एंड्रॉयड पर बेस्ड CoolOS 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। वही इंटरनल स्टोरेज की बात की जाए तो इस फोन में 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी जाने की उम्मीद की जा रही है। इस फोन में 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलता है जिससे कि यूजर्स इसमें फास्ट इंटरनेट स्पीड का अनुभव ले सकते हैं।
इस फोन में 3100mAh की बैटरी दी गई है जो की सिंगल चार्ज पर 5 से 7 दिनों तक का बैकअप दे सकती है। अन्य फीचर्स की बात की जाए तो इस फोन में वन टच एसओएस इमरजेंसी बटन, एआई वॉइस असिस्टेंट, एक लाउडस्पीकर, एक फ्लैशलाइट और इनकमिंग कॉल के लिए वॉइस अनाउंसमेंट दिया जा रहा है। यह फोन बड़े फॉन्ट और आइकॉन तथा एप्लीफाइड वॉल्यूम के साथ आता है। जिससे कि सीनियर सिटीजन को नेविगेट करने और फोन को उपयोग करने में काफी ज्यादा आसानी होती है। इस फोन में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट उपलब्ध कराया गया है। कैमरा फीचर की बात की जाए तो यह फोन ड्यूल कैमरा सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन का भार 176 ग्राम है तथा इस फोन की डाइमेंशन 146mm x 61.5mm x 12.5mm है।
Coolpad Golden Century Y60 की कीमत और उपलब्धता
हालांकि अभी Coolpad Golden Century Y60 की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई आधिकारिक रूप से जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही यह भी जानकारी नहीं है कि यह चीन के बाहर लॉन्च किया जाएगा या नहीं।






