Chennai Super Kings

IPL 2024: IPL का पहला मैच मिस करेंगे CSK के ये दो खिलाड़ी – IPL 2024: आईपीएल का पहला मैच कल यानी 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु RCB तथा चेन्नई सुपर किंग्स CSK के बीच में होगा। यह मैच चेपॉक के एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टेंशन बड़ गई है, बता दे कि CSK के 2 स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। जिसकी वजह से वह 22 मार्च को होने वाले RCB के खिलाफ़ मैच में शामिल नहीं हो पाएंगे।

गोरतलब है कि इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें चेन्नई पहुंच चुकी है। हालांकि, CSK के दो स्टार खिलाड़ी यह मैच नहीं खेल सकेंगे। दरअसल यह दोनों खिलाड़ी चोटिल होने के कारण पहले मैच में नजर नहीं आएंगे। इन दोनों खिलाड़ी का नाम, मथिशा पथिराना तथा डेवोन कानवे है। इन दोनों खिलाड़ी के चोटिल होने के कारण टीम को पहले मैच में काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

पिछले साल IPL 2023 की विजेता रही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस बार भी काफी मजबूत दिखाई दे रही है। बता दे कि पिछले सीजन CSK को पांचवा खीताब जीताने में मथीशा पथिराना तथा डेवोन कानवे का अहम योगदान रहा था। इस दौरान मथीशा पथिराना ने 2023 के आईपीएल सीजन में कुल 12 मैच खेले थे। जहां उन्होंने 19 विकेट अपने खाते में डालें थे। वहीं दूसरी और डेवोन कानवे पिछले सीजन में 16 मैच खेले थे। जहां उन्होंने 139.71 के स्ट्राइक रेट से 672 रन बनाएं। हालांकि अब 2024 के आईपीएल में मथिशा पथिराना तथा डेवोन कानवे की जगह मुस्तफिजर रहमान और रचिन रविंद्र नजर आएंगे। बता दे की यह दोनों ही विदेशी खिलाड़ी है, ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के पास और कोई बेहतर विकल्प मौजूद नहीं है।

IPL 2024 के लिए CSK team Squad

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), अवनीश राव अरावली (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, अजिंक्य रहाणे, अजय मंडल, मोइन अली, राजवर्धन हंगरगेकर, तुषार देशपांडे, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी, महेश थीक्षाना, प्रशांत सोलंकी, रचिन रवींद्र, निशांत सिंधु, शेख रशीद, डेरिल मिशेल, डेवोन कॉनवे, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।