CSK

CSK का यह खतरनाक प्लेयर हुआ चोटिल, पहले फेज से हो सकता है बाहर – चेन्नई सुपर किंग (CSK) आईपीएल की सबसे सफलतम टीमों में से एक है। बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने अब तक पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। वही आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। IPL 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी (CSK vs RCB) के बीच खेला जाएगा। वहीं इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स CSK का एक खतरनाक बॉलर चोटिल हो गया है।

बाहर हो सकता है यह खिलाड़ी

दरअसल चेन्नई सुपर किंग CSK के गेंदबाज मथीशा पथिराना इस समय ग्रेड एक हेमस्ट्रिग से जूझ रहे हैं। दरअसल 6 मार्च को श्रीलंका के इस गेंदबाज को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबला के दौरान चोट लगी। जिसके कारण वह अपना पूरा स्पेल भी नहीं कर पाए थे और मैदान से बाहर चले गए थे। वहीं उसके बाद श्रीलंका क्रिकेट ने अपने एक बयान में कहा की मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) तीसरे T20 मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। क्योंकि उनके बाएं पैर में ग्रेड एक हेमस्ट्रिंग चोट लगी है। उन्हें पूरी तरह से उबरने में लगभग दो हफ्ते का समय लग सकता है। ऐसे में यह बताना मुश्किल होगा कि वह शुरुआती मुकाबले में उपलब्ध होंगे या नहीं। यदि उनकी चोट गंभीर रही तो वह आईपीएल के पहले फेज से बाहर रह सकते हैं।

पिछले सीजन खिताब दिलाने में निभाई थी अहम भूमिका

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को हराकर अपना पांचवा खिताब जीता था। इस जीत में मथीशा पथिराना ने अहम भूमिका निभाई थी। दरअसल पिछले सीजन में उन्होंने 12 मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए 19 विकेट चटकाए थे।

आधे सीजन से पहले ही बाहर हो चुके डेवोन कॉन्वे

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे चोटिल होने के कारण आईपीएल के पहले फेज से बाहर हो चुके हैं। दरअसल न्यूजीलैंड के इस खतरनाक बल्लेबाज के अंगूठे में चोट लग गई थी। जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज भी नहीं खेल रहे हैं। बता दे कि आईपीएल 2023 में डेवोन कॉन्वे ने 672 रन बनाते हुए अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया था।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।