CSK

CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स ने 27 रनो से जीता मैच, प्लेऑफ के करीब पहुंची टीम – आईपीएल 2023 के 55 वे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रनो से हरा दिया है। बता दें कि यह मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो कि सही साबित हुआ।

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए। वही जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 140 रन ही बना पाई और 27 रनों से यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के पास 12 मैचों में 7 जीत के साथ कुल 15 अंक हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर कायम है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से डेवोन कन्वे ने 13 गेंदों पर 10 रन बनाए तो वही ऋतुराज गायकवाड ने भी 18 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेली। बता दे कि दोनों ही बल्लेबाजों का विकेट अक्षर पटेल को मिला। वही मैच में अजिंक्य रहाणे 20 गेंदों में 21 रन बनाते हुए ललित यादव का शिकार हो गए।

इसके बाद मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आए शिवम दुबे ने 12 गेंदों में 3 छक्के लगाते हुए 25 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। हालांकि फिर वह भी मिचेल मार्श की गेंद पर डेविड वॉर्नर को कैच थमा बैठे। वहीं मैच में अंबाती रायडू 17 गेंदों पर 23 रन बनाते हुए रिपल पटेल के हाथों कैच आउट हो गए। इसके अतिरिक्त महेंद्र सिंह धोनी ने छोटी लेकिन बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान एमएस धोनी ने 9 गेंदों पर 2 छक्के और एक चौका लगाते हुए 20 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 16 गेंदों में 21 रन की पारी खेली। सीएसके की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया परंतु सभी बल्लेबाजों ने थोड़ा-थोड़ा योगदान करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना डाले। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए तो वही अक्षर पटेल ने दो तथा कुलदीप यादव, ललित यादव और खलील अहमद ने एक-एक विकेट लिया।

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद ही खराब रही। दीपक चाहर के पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर डेविड वॉर्नर बिना अपना खाता खोलें चलते बने। वही 20 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स ने फिलिप साल्ट के रूप में अपना दूसरा विकेट भी खो दिया। बता दे कि फिलिप साल्ट 11 गेंदों पर 17 रन बनाकर कैच आउट हो गए। वही मिचल मार्च भी 4 गेंदों पर 5 रन बनाकर रन आउट हो गए। हालांकि फिर मनीष पांडे और राइली रूसो ने पारी को आगे बढ़ाया। परंतु फिर मनीष पांडे भी 29 गेंदों पर 27 रन बनाकर मथीशा पथिराना के हाथों एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। जिसके बाद राइली रूसो भी 37 गेंदों पर 35 रन बनाकर अपना विकेट देते चलें। एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की टीम संघर्षपूर्ण स्थिति में आ गई थी। जिसके बाद अक्षर पटेल ने 12 गेंदों पर 21 तथा रूपल पटेल ने 16 गेंदों पर 10 रन बनाए। वही मैच में ललित यादव 5 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गए।

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मथीशा पथिराना ने चार ओवर में 37 रन देते हुए 3 विकेट चटकाए तो वही रविंद्र जडेजा ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 19 रन ही विरोधी टीम को दिए और 1 विकेट लिया। इसके अलावा दीपक चाहर ने 3 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए तथा 28 रन ही विरोधी टीम को दिए। चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी ने दिल्ली कैपिटल्स को 140 रनों के स्कोर पर ही रोक दिया और यह मुकाबला 27 रनों से अपने नाम कर लिया।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।