CSK VS GT चेन्नई ने गुजरात को 15 रनो से हराया, 10वी बार फाइनल में पहुंचीं सीएसके – महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स आई पी एल 2023 के फाइनल में पहुंच चुकी है। बता दें कि मंगलवार को हुए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने क्वालीफायर 1 में डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस को अपने होम ग्राउंड चेपाक स्टेडियम में हराते हुए फाइनल का टिकट ले लिया है। इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स टीम आईपीएल के फाइनल में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीम भी बन चुकी है। बता दे कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स अब तक कुल 10 बार फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है।
मंगलवार को चेपाक स्टेडियम में हुए मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 172 रन बनाए। वही जवाब में गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 157 रनों पर ही आउट हो गई और यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 रनों से अपने नाम कर लिया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर ऋतुराज गायकवाड और डेवोन कन्वे के बीच 87 रनों की साझेदारी हुई। बता दें कि इस दौरान ऋतुराज गायकवाड ने 44 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और एक छक्का भी लगाया। जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात के खिलाफ लगातार 4 मुकाबले में ऋतुराज 4 अर्धशतक लगा चुके हैं। वही मैच में डेवोन कन्वे ने 34 गेंद पर 4 चौके लगाते हुए 40 रनों की पारी खेली। हालांकि फिर वह मोहम्मद शमी की गेंद पर कैच आउट हो गए।
वहीं मैच में शिवम दुबे 3 गेंद पर मात्र 1 रन बनाते हुए नूर अहमद का शिकार हो गए। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे भी मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और 10 गेंदों में 1 छक्का लगाते हुए 17 रन बनाकर चलते बने। वही मैच में अंबाती रायडू ने 9 गेंद पर 17 रनों की पारी खेली। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी 2 गेंद पर एक ही रन बना पाए। अंतिम ओवरों में रविंद्र जडेजा और मोइन अली ने कुछ रन अपनी टीम के लिए बटोरे। इस दौरान रविंद्र जडेजा ने 16 गेंद पर 22 तथा मोईन अली ने 4 गेंद पर नाबाद 9 रनों की पारी खेली।
चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 172 रन बना डाले। इस दौरान गुजरात टाइटंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा को दो-दो सफलता मिली तो वही राशिद खान, नूर अहमद और दर्शन नालकंडे ने एक-एक विकेट लिया।
173 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस नियमित अंतराल में विकेट खोती गई। टीम का पहला विकेट रिद्धिमान साहा के रूप में गिरा। बता दे कि मैच में रिद्धिमान साहा 11 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गए। वही मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या भी 7 गेंद पर 8 रन बनाकर चलते बने। हालांकि मैच में शुभमन गिल ने अपनी पकड़ बनाए रखी थी। इस दौरान शुभमन गिल ने 38 गेंदों पर 42 रन बनाए। हालांकि फिर वह भी दीपक चाहर की गेंद पर कैच आउट हो गए। वही मैच में दासून शनाका 16 गेंद पर 17 तथा डेविड मिलर 6 गेंद पर 4 रन बनाकर रविंद्र जडेजा का शिकार हो गए। विजय शंकर 10 गेंद पर 14 रन बनाकर चलते बने तो वहीं राहुल तेवटिया भी 5 गेंदों में मात्र 3 रन ही बना पाए।
निश्चित समय अंतराल में विकेट खोती गई गुजरात टाइटंस की टीम दबाव में आ गई थी। परंतु फिर राशिद खान ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाते हुए मैच को चलाया। हालांकि फिर वह 16 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी पारी में राशिद खान ने 3 चौके और 2 छक्के भी लगाए। वहीं इसके बाद दर्शन नालकंडे रन आउट हो गए तो वही मोहम्मद शमी 5 गेंद पर 5 रन बनाते हुए आउट हो गए। बता दें कि मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान दीपक चाहर, महेश तीक्षाना, रविंद्र जडेजा और मथिसा पथिराना ने दो-दो विकेट लिए तो वही तुषार देशपांडे के नाम भी एक सफलता नहीं।
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस मैच में जीत के बाद अब सीधे फाइनल में पहुंच चुकी है। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम इस हार के बाद भी बाहर नहीं हुई है। बता दे की 24 मई को एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में जो टीम जीतेगी उसका मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ होगा। दोनों टीमों में से जो भी टीम जीतेगी वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेलेगी।







