CSK vs GT: CSK ने जीता अपना दूसरा मैच, Gujarat Titans को 63 रनो से हराया – चेन्नई सुपर किंग और गुजरात टाइटंस के बीच आज एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। जहां पर शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने शिवम दुबे और रचिन रविंद्र की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत 6 विकेट खोकर 206 रन बनाए। वहीं जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम आठ विकेट खोकर 143 रन ही बना पाई और चेन्नई सुपर किंग्स ने यह मुकाबला 63 रनों से जीत लिया। इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 में लगातार दो मुकाबले जीत लिए हैं तथा प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम टॉप पर पहुंच गई है।
मैच में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स CSK की ओर से कप्तान ऋतुराज गायकवाड और रचीन रविंद्र ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। इस दौरान रचिन रविंद्र ने 20 गेंद पर छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए 46 रन बना डाले। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 230 का रहा। वहीं मैच में अजिंक्य रहाणे ने 12 गेंद पर 12 रन बनाए। वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 36 गेंद पर पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए 46 रन बना डालें। इसके अलावा मैच में शिवम दुबे ने दो चौके और 5 छक्के लगाते हुए 23 गेंद पर 51 रनों की पारी खेली। वही मैच में समीर रिजवी ने छह गेंद पर दो छक्के लगाते हुए 14 रनों का योगदान दिया।
वहीं मध्यक्रम बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने भी 20 गेंद पर नाबाद 24 रनों की पारी खेली। रविंद्र जडेजा ने मैच में तीन गेंद पर सात रन बनाए तथा आखिरी गेंद पर वह रन आउट हो गए। इस प्रकार CSK ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 206 रन बना डालें। गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान ने दो विकेट चटकाए। इसके अतिरिक्त साईं किशोर, स्पेंसर जॉनसेन और मोहित शर्मा के नाम एक-एक विकेट रहा।
207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे गुजरात टाइटंस की ओर से कप्तान शुभमन गिल 5 गेंद पर 8 रन बनाकर दीपक चाहर के हाथों एलपीडबल्यू आउट हो गए। वहीं इसके अलावा मैच में रिद्धिमान साहा को भी दीपक चाहर ने 21 रनों पर आउट कर दिया। मैच में विजय शंकर 12 गेंद पर 12 रन तथा डेविड मिलर 16 गेंद पर 21 रन बनाकर चलते बने। वही साई सुदर्शन ने 31 गेंद पर 37 तथा उमरजाई ने 10 गेंद पर 11 रन अपनी टीम के लिए जोड़े।
हालांकि गुजरात टाइटंस की टीम आठ विकेट होकर 143 रन ही बना पाई और 63 रनों से यह मुकाबला हार गई। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान और तुषार देशपांडे ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके अतिरिक्त डेरिल मिचेल और मथीशा पथिराना के नाम एक-एक सफलता रही। इस जीत के साथ CSK की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। गोरतलब है कि CSK ने अपना पहला मुकाबला RCB के खिलाफ जीता था। वहीं CSK का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से 31 मार्च को खेला जाएगा।







