CSK vs GT Final: 5वी बार आईपीएल का खिताब जीती चेन्नई, गुजरात को 5 विकेट से हराया – आई पी एल 2023 में इस बार गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। वही 28 मई को अहमदाबाद के गुजरात में बारिश के कारण फाइनल मुकाबला नहीं हो पाया। वहीं फाइनल मुकाबले को रिजर्व डे पर रखने का फैसला किया गया। वहीं 29 मई को डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए साईं सुदर्शन की बेहतरीन पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 214 रन बनाए।
जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स मैदान पर उतरी और 3 गेंद पर 4 रन बनाकर खेल रही थी। तभी अहमदाबाद में एक बार फिर से बारिश शुरू हुई और मैच को वहीं पर रोक दिया गया। वहीं लगभग 2 घंटे के इंतजार के बाद मैच को वापस शुरू किया गया। परंतु कम समय के कारण डकवर्थ लुईस मेथड का उपयोग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 15 ओवर में 171 रनों का टारगेट मिला। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी गेंद पर चौका लगाते हुए 5 विकेट से फाइनल का मुकाबला जीत लिया। इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में मुंबई इंडियंस के अलावा 5 ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस को शानदार शुरुआत दिलाई। हालांकि फिर शुभमन गिल 20 गेंद पर 7 चौके लगाते हुए 39 रनों पर आउट हो गए। वही इसके बाद रिद्धिमान साहा और साईं सुदर्शन ने पारी को आगे बढ़ाया। फिर रिद्धिमान साहा भी 39 गेंद पर 54 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर एमएस धोनी को कैच थमा बैठे। हालांकि दूसरी और साईं सुदर्शन निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान साईं सुदर्शन ने 47 गेंद पर 96 रन बना डाले। बता दें की मैच में साई सुदर्शन ने 8 चौके और 6 छक्के भी लगाए। वही मैच में राशिद खान 2 गेंद पर बिना अपना खाता खोले, मथीशा पथिराना की गेंद पर आउट हो गए। इसके अतिरिक्त कप्तान हार्दिक पांड्या ने 12 गेंद में 2 छक्के लगाते हुए नाबाद 21 रनों की पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मथीशा पथिराना ने 2 विकेट तथा रविंद्र जडेजा और दीपक चाहर ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मैदान पर उतरी। परंतु केवल 3 गेंद खेलने के बाद ही बारिश के कारण मैच को वहीं पर रोकना पड़ा। वहीं बाद में एंपायर ने डीएलएस मेथड का उपयोग करते हुए महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को 171 रनों का लक्ष्य 15 ओवर के लिए दिया। वही मैच में ऋतुराज गायकवाड और डेवोन कन्वे ने अच्छी शुरुआत की। इस दौरान ऋतुराज गायकवाड 16 गेंद पर 26 रन बनाते हुए नूर अहमद की गेंद पर राशिद खान को कैच थमा बैठे। वही मैच में डेवोन कन्वे ने 25 गेंद पर 4 चौके और दो छक्के लगाते हुए 47 रनों की पारी खेली। हालांकि वह अपने अर्धशतक से चूक गए। वहीं मैच में अजिंक्य रहाणे ने छोटी परंतु यादगार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 13 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 27 रन बना डाले तो वही अंबाती रायडू ने भी अपने आखिरी आईपीएल मैच में 8 गेंद में एक चौका और 2 छक्का लगाते हुए 19 रन बना डाले।
हालांकि मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मोहित शर्मा की गेंद पर बिना अपना खाता खोले ही चलते बने। परंतु मैच में शिवम दुबे और रविंद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद थे बता दे की आखिरी ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। वही तीन शुरुआती 3 गेंदों पर कोई बाउंड्री नहीं आई। वही लास्ट की 2 गेंद पर चेन्नई सुपर किंग को जीत के लिए 10 रनों की दरकार थी जिसके बाद रविंद्र जडेजा ने मोहित शर्मा की पांचवीं गेंद पर शानदार छक्का लगाया। अब वही चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पांचवे ट्रॉफी जीतने के लिए लास्ट बॉल पर 4 रनों की आवश्यकता थी। बता दे कि मोहित शर्मा की आखिरी गेंद पर जडेजा ने चौका लगाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार आईपीएल का विजेता बना दिया। मैच में शिवम दुबे ने 21 गेंद पर नाबाद 32 तथा रविंद्र जडेजा ने 6 गेंद पर नाबाद 15 रनों की पारी खेली। वहीं गुजरात टाइटंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहित शर्मा ने 3 ओवर में 3 विकेट तथा नूर अहमद ने 2 सफलता ली।
बता दें कि डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार ओवर में कटौती के बाद गुजरात टाइटंस के गेंदबाज तीन ही ओवर कर सकते थे वही मैच में जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत को सेलिब्रेट किया तो वही महेंद्र सिंह धोनी भी काफी ज्यादा खुश दिखाई दिए। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने जडेजा को उठाकर अपनी खुशी जाहिर की।
