Chennai Super Kings

CSK vs KKR: CSK ने Kolkata knight Riders को 7 विकेट से हराया – IPL 2024 में आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। बता दे कि यह मैच एम ए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में आयोजित किया गया। जहां पर CSK ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स 137 रन का स्कोर बना पाई। वही जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन विकेट खोकर 17.4 ओवर में 7 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।

मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके अलावा सुनील नरेन ने 20 गेंद पर 27 तथा अंगकृष रघुवंशी ने 18 गेंद पर 24 रनों की पारी खेली। बता दे की दोनों का ही विकेट रवींद्र जडेजा को मिला। वही मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने 32 गेंद पर 34 तथा रमनदीप सिंह ने 12 गेंद पर 13 रनों की पारी खेली। इस प्रकार कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना पाई। CSK की ओर से रविंद्र जडेजा और तुषार देशपांडे ने तीन-तीन विकेट लिए। वही मुस्तफिजुर रहमान ने 2 तथा महीश तीक्षणा ने 1 विकेट चटकाया।

138 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र 8 गेंद पर 15 रन बनाकर वैभव अरोड़ा का शिकार हो गए। वहीं मैच में डेरिल मिचेल ने 19 गेंद पर 25 तथा शिवम दुबे ने 18 गेंद पर 28 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में शिवम दुबे ने एक चौका और तीन छक्के भी लगाए। इस दौरान कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 58 गेंद पर 9 चौके लगाते हुए 67 रनों की नाबाद पारी खेली।

वहीं मैच में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने तीन गेंद पर नाबाद एक रन बनाया। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वैभव अरोड़ा ने 2 तथा सुनील नरेन ने एक विकेट लिया। इस मुकाबले में जीत के बाद CSK की टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर आ गई है। बता दे की चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2024 में खेले पांच मुकाबले में से 3 मुकाबले में जीत दर्ज की है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।