Tata IPL 2023

CSK vs LSG: बारिश के बाद रद्द हुआ मैच, दोनो टीमों को मिला 1-1 अंक – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच आईपीएल 2023 का 45 वा मुकाबला अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला गया। बता दें कि यह मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। पहले बारिश के कारण मैच को 3.30 की बजाय 3.45 पर शुरू किया गया। मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं लखनऊ सुपरजाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 125 रन बना लिए थे। हालांकि फिर बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा और इसी के चलते दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले।

मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर लखनऊ सुपरजाइंट्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। हालांकि लखनऊ सुपरजाइंट्स की शुरुआत बेहद ही खराब रही। लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से काईल मेयर्स 17 गेंद पर 14 रन बनाकर मोईन अली की गेंद पर ऋतुराज गायकवाड को अपना कैच थमा बैठे तो वही मनन वोहरा भी 11 गेंद पर 10 रन बनाकर चलते बने। इसके अलावा मैच में कुणाल पांड्या पहली ही गेंद पर आउट हो गए। लखनऊ सुपरजाइंट्स के विकेट यहीं पर नहीं थमे। मार्कस स्टोइनिस भी 4 गेंद पर 6 रन बनाकर रविंद्र जडेजा का शिकार हो गए।

इसके अलावा कर्ण शर्मा 16 गेंद पर 9 और निकोलस पूरन 31 गेंद पर 20 रन बनाकर चलते बने। हालांकि मैच में आयुष बडोनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान वह 33 गेंदों पर नाबाद 59 रन बनाकर खेल रहे थे। हालांकि 19.2 ओवर के बाद बारिश के कारण खेल को वहीं पर रोकना पड़ा। उस समय लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 7 विकेट खोकर 125 रन बना लिए थे। इस दौरान गेंदबाजी करते हुए मोईन अली महीश थीक्षाना और मथीशा पथिराना ने दो-दो विकेट चटकाए तथा रविंद्र जडेजा को भी एक सफलता मिली।

बता दें कि आई पी एल 2023 का यह पहला मुकाबला है जो कि बेनतीजा रहा और दोनों ही टीमों को एक-एक अंक दिया गया। इस मैच के बाद लखनऊ सुपरजाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के 10 मैचों में 11 अंक हो गए हैं। हालांकि बेहतर रन रेट के कारण लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर तथा चेन्नई सुपर किंग्स की टीम तीसरे स्थान पर मौजूद है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।