Punjab Kings

CSK vs PBKS: आखरी गेंद पर जीता पंजाब किंग्स, चेन्नई को 4 विकेट से हराया – आई पी एल 2023 के 41वे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से हुआ। बता दें कि यह मुकाबला एम ए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला गया। जहां पर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रन बनाए। इस दौरान डेवोन कानवे ने नाबाद 92 रनों की पारी खेली। वहीं जवाब में पंजाब किंग्स ने आखिरी गेंद पर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

दरअसल मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। इस दौरान सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड और डेवोन कानवे के बीच 86 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि फिर सिकंदर रजा ने ऋतुराज गायकवाड को आउट करते हुए यह साझेदारी तोड़ी। इस दौरान ऋतुराज गायकवाड ने 31 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए 37 रन बनाए थे। वही इसके बाद शिवम दुबे ने 17 गेंदों पर 28 रन बनाए और वह भी अर्शदीप सिंह का शिकार हो गए। इसके अलावा मैच में मोइन अली ने 6 गेंद पर 10 रन तथा रविंद्र जडेजा ने 10 गेंदों पर 12 रनों की पारी खेली।

वहीं एक छोर पर डेवोन कानवे लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए महेंद्र सिंह धोनी ने आखरी दो गेंद पर दो छक्के लगाए। मैच में डेवोन कानवे ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी की इस दौरान उन्होंने 52 गेंदों पर 16 चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 92 रन बनाए। डेवोन कानवे बेहतरीन पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 विकेट खोकर 200 रन बनाए। वहीं पंजाब किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, सिकंदर रजा और सैम करन को एक-एक सफलता मिली।

जवाब में 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की ओर से कप्तान शिखर धवन ने 15 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली। हालांकि फिर वह तुषार देशपांडे की गेंद पर कैच आउट हो गए। वही इसके बाद सलामी बल्लेबाज प्रभ सिमरन सिंह भी 24 गेंद पर 42 रन बनाते हुए पैवेलियन लौट गए। प्रभ सिमरन सिंह का विकेट रविंद्र जडेजा को मिला। इसके बाद अथर्व तायडे भी 17 गेंद पर 13 रन बनाते हुए रविंद्र जडेजा के हाथों कैच आउट हो गए। वहीं मैच में लियाम लिविंगस्टोन ने 24 गेंद पर 40 तथासैम करन ने 20 गेंद पर 29 रन बनाए। इसके अतिरिक्त जितेश शर्मा ने 10 गेंदों पर 21 रन बनाते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। परंतु वह भी तुषार देशपांडे की गेंद पर शेख रशीद को कैच थमा बैठे।

पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर में 9 रनों की आवश्यकता थी तथा सिकंदर रजा और शाहरुख खान क्रीज पर मौजूद थे। वही आखिरी बॉल पर पंजाब किंग्स को 3 रनों की दरकार थी जिसे सिकंदर रजा ने शॉट लगाकर बना दिए। इस दौरान मैच में सिकंदर रजा ने 7 गेंदों पर नाबाद 13 तथा शाहरुख खान ने 3 गेंद पर नाबाद 2 रन बनाए। बता दें कि पंजाब किंग्स ने 4 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। वही चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए तुषार देशपांडे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए तो वही रविंद्र जडेजा को दो तथा मथीशा पथिराना को एक सफलता मिली।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।