CSK vs RCB: CSK ने जीता IPL 2024 का पहला मैच, RCB को 6 विकेट से हराया – IPL 2024 का आगाज हो चुका है। आज यानी 22 मार्च को आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs RCB) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला गया। जिसमें रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट होकर 173 रन बनाए। वहीं जवाब में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK ने 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दरअसल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB टीम की ओर से फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने शानदार शुरुआत दिलाई। इस दौरान का फाफ डु प्लेसिस ने 23 गेंद पर 8 चौके लगाते हुए 35 रनों की पारी खेली। हालांकि फिर वह मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर रचिन रविंद्र को अपना कैच थमा बैठे। इस ओवर की आखिरी गेंद पर रजत पाटीदार भी बिना अपना खाता खोलें विकेट हो गए। वहीं मैच में ग्लेन मैक्सवेल भी बिना अपना खाता खोले दीपक चाहर की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी को केच थमा बैठे। हालांकि दूसरे छोर पर विराट कोहली बने हुए थे इस दौरान विराट कोहली ने 20 गेंद पर 21 रनों की पारी खेली।
विराट कोहली को आउट करते हुए मुस्तफिजुर रहमान ने अपनी टीम को चौथा विकेट दिलाया। वहीं मैच में कैमरून ग्रीन ने 22 गेंद पर 18 तथा अनुज रावत ने 25 गेंद पर 48 रनों की पारी खेली। हालांकि अनुज रावत अपना अर्ध शतक पूरा नहीं कर पाए। दिनेश कार्तिक ने 26 गेंद पर तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 38 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। RCB की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 173 बना डालें।
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुस्तफिजुर रहमान ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने चार ओवर गेंदबाजी करते हुए 29 रन विरोधी टीम को दिए। वहीं एक विकेट दीपक चाहर के नाम भी रहा।
174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 15 गेंद पर 15 रन बनाए। वहीं सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने 15 गेंद पर तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए 37 रन बना डालें। हालांकि फिर वह कर्ण शर्मा की गेंद पर रजत पाटीदार के हाथों के कैच आउट हो गए। वहीं मैच में अजिंक्य रहाणे ने 19 गेंद पर 27 तथा डेरिल मिचेल ने 18 गेंद पर 22 रनों की पारी खेली।
पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल मुकाबले में जीत दिलाने वाले रविंद्र जडेजा और शिवम दुबे ने मैच में बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान रविंद्र जडेजा ने 17 गेंद पर 25 तथा शिवम दुबे ने 28 गेंद पर 34 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। बता दे की चेन्नई सुपर किंग्स ने यह मुकाबला 8 गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत लिया। RCB की ओर से गेंदबाजी करते हुए कैमरून ग्रीन ने दो विकेट लिए तो वही कर्ण शर्मा और यश दयाल के नाम एक-एक सफलता रही।







