CSK vs SRH: चेन्नई ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया, जडेजा ने चटकाए 3 विकेट – 21 अप्रैल को एम ए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना छठा मुकाबला खेला। बता दें कि यह मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला गया जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 गेंद शेष रहते ही 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली। वही सीएसके की इस जीत में डेवोन कन्वे और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा हीरो रहे। रविंद्र जडेजा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए तो वही डेवोन कन्वे ने नाबाद 77 रनों की पारी खेली।
मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जो कि बिल्कुल सही साबित हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन ही बना पाई। इस दौरान ओपनर बल्लेबाज हैरी ब्रुक और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि फिर आकाश सिंह ने हैरी ब्रुक को 13 गेंद पर 18 रन बनाते हुए पवेलियन भेज दिया। वही उसके बाद अभिषेक शर्मा भी रविंद्र जडेजा के ओवर में अजिंक्य रहाणे को अपना कैच थमा बैठे। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने 26 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 34 रनों की पारी खेली। वही अपने अगले ही ओवर में रविंद्र जडेजा ने राहुल त्रिपाठी को भी पवेलियन भेज दिया मैच में राहुल त्रिपाठी 21 गेंद पर 21 रन ही बना पाए।
सनराइजर्स हैदराबाद को अपने कप्तान एडन मार्करम से बड़ी पारी की उम्मीद थी। परंतु वह भी 12 गेंद पर 12 रन बनाते हुए आउट हो गए। इसके अलावा मैच में मयंक अग्रवाल ने 4 गेंदों पर 2, वॉशिंगटन सुंदर ने 6 गेंदों पर 9 तथा हेनरिक क्लासेन ने 16 गेंदों पर 17 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए रविंद्र जडेजा ने 4 ओवर में तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इसके अलावा आकाश सिंह, महीश थीक्षाना ओर मथीशा पथिराना ने एक-एक विकेट लिया।
चेन्नई सुपर किंग्स की बेहतरीन गेंदबाजी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 134 रनों पर ही रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ऋतुराज गायकवाड और डेवोन कन्वे के बीच 87 रनों की शानदार पारी पार्टनरशिप हुई। हालांकि फिर ऋतुराज गायकवाड रन आउट हो गए। इस दौरान ऋतुराज गायकवाड ने 30 गेंदों पर 35 रन बनाए। वहीं गायकवाड के बाद अजिंक्य रहाणे मैदान पर आए और 10 गेंदों में 9 रन बनाकर मयंक मारकंडे की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद अंबाती रायडू 9 गेंद पर 9 रन बनाते हुए मयंक मारकंडे को अपना विकेट देते चले। वही मैच में मोइन अली ने नाबाद 6 रन बनाते हुए टीम को जीत दिला दी।
इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिन्होंने 57 गेंदों में 12 चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 77 रन बनाए। वही हैदराबाद की ओर से मयंक मारकंडे को दो सफलता मिली। इस मैच में जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में कुछ खास बदलाव नहीं आया। चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच में जीतने के बाद तीसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं राजस्थान और गुजरात की टीम के पास भी 8 अंक हैं। परंतु वह नेट रन रेट के कारण पहले और दूसरे स्थान पर हैं।







