Delhi Capitals

DC vs CSK: Delhi Capitals ने CSK को 20 रनों से हराया – IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। दरअसल विशाखापट्टनम में खेले गए दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए थे। वही जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 6 विकेट खोकर 171 रन ही बना पाई और दिल्ली कैपिटल्स ने यह मुकाबला 20 रनों से जीत लिया।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (DC vs CSK) के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और वार्नर के बीच 93 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि फिर डेविड वार्नर अर्धशतकीय पारी खेलते हुए आउट हो गए। मैच में डेविड वार्नर ने 35 गेंद पर पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए 52 रन बनाए। वहीं पृथ्वी शॉ ने 27 गेंद पर 43 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान ऋषभ पंत ने 32 गेंद पर 51 रन बनाए। इस प्रकार दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मथीशा पथीराना ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। इसके अतिरिक्त मुस्तफिजुर रहमान और रविंद्र जडेजा के नाम भी एक-एक सफलता रही।

192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स CSK ने पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में अपना पहला विकेट खोया। बता दे की कप्तान ऋतुराज गायकवाड दो गेंद पर एक रन बनाकर खलील अहमद के हाथों आउट हो गए। वही खलील अहमद के दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र भी 12 गेंद पर दो रन बनाकर चलते बने। हालांकि फिर मैच में डेरिल मिचेल और अजिंक्य रहाणे ने पारी को संभाला। इस दौरान डेरिल मिचेल ने 26 गेंद पर 34 रनों की पारी खेली। हालांकि फिर वह अक्षय पटेल की गेंद पर उन्हें ही अपना कैच दे बैठे। वहीं मैच में अजिंक्य रहाणे ने 30 गेंद में 5 चौके और दो छक्के लगाते हुए 45 रनो की पारी खेली। हालांकि वह अपना अर्धशतक नहीं बना पाए।

इसके अतिरिक्त मैच में शिवम दुबे ने 17 गेंद पर 18 रनों की पारी खेली और वह मुकेश कुमार के गेंद पर कैच आउट हो गए। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने आए समीर रिजवी को भी मुकेश कुमार ने अगली ही गेंद पर चलता कर दिया। इसके अतिरिक्त मैच में रविंद्र जडेजा ने 17 गेंद पर नाबाद 21 रनों की पारी खेली। आईपीएल 2024 सीजन में महेंद्र सिंह धोनी पहली बार बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने 231 के स्ट्राइक रेट से रन बनाएं। मैच में एम एस धोनी ने 16 गेंद पर चार चौके और तीन गगनचुंबी छक्के लगाते हुए नाबाद 37 रन बना डालें। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स CSK की टीम 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना पाई और 20 रनों से यह मुकाबला हार गई। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं खलील अहमद के नाम दो तथा अक्षर पटेल के नाम एक विकेट रहा।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।