DC vs LSG: Delhi Capitals ने जीता अपना आखरी मुकाबला, LSG को 19 रन से हराया – आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स का मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला गया। इस दौरान आईपीएल 2024 के अपने आखिरी मुकाबले में Delhi Capitals ने जीत के साथ सीजन का अंत किया है। दरअसल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए Delhi Capitals ने चार विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए थे। वहीं जवाब में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन ही बना पाई और दिल्ली कैपिटल्स ने यह मुकाबला 19 रनो से जीत लिया। वहीं इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम क्वालीफाई कर गई है।
मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जैक फ्रेशर मेकगर्ग दो गेंद पर बिना अपना खाता खोलें अरशद खान को विकेट देते चले गए। हालांकि फिर इसके बाद साई होप ने 27 गेंद पर 38 तथा ऋषभ पंत ने 33 गेंद पर 23 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में अभिषेक पोरेल और ट्रिस्टन स्टब्स ने अर्धशतकीय पारी खेली। बता दे कि अभिषेक पोरेल ने 23 गेंद पर 5 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 58 रन बनाए। तो वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 25 गेंद पर तीन चौके और चार छक्के लगाते हुए नाबाद 57 रनो की पारी खेली। इस प्रकार Delhi Capitals ने चार विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। वहीं लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से नवीन उल हक ने 2 तथा रवि बिश्नोई और अरशद खान ने एक-एक विकेट लिया।
209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जाइंट्स का टॉप ऑर्डर फैल रहा। दरअसल मैच में कप्तान केएल राहुल तीन गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक भी 12 रन बनाकर चलते बने। वही नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए मार्केट स्टोइनिस 5 रन तो वही दीपक हुडा बिना अपना खाता खोले आउट हो गए। हालांकि इस दौरान निकोलस पूरन ने शानदार पारी खेली। मैच में निकोलस पूरन ने 27 गेंद पर 6 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 61 रन बनाएं। इसके अतिरिक्त निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए अरशद खान ने भी 33 गेंद पर 58 रनों की पारी खेली।
एक समय पर ऐसा लग रहा था कि लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम यह मुकाबला जीत जाएगी परंतु अरशद खान के विकेट के बाद संभल नहीं पाई। वहीं लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम 9 विकेट खोकर 190 रन ही बना पाई और दिल्ली कैपिटल्स ने यह मुकाबला 18 रनों से जीत लिया। Delhi Capitals की ओर से गेंदबाजी करते हुए इशांत शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इसके अतिरिक्त खलील अहमद, अक्षर पटेल, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव और स्टब्स के नाम एक-एक सफलता रही।
