IPL 2024 में आज डबल हेडर का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। बता दे कि यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला गया। जहां पर Delhi Capitals ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। वही जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 247 रन ही बना पाई और 10 रनों से यह मुकाबला Delhi Capitals ने जीत लिया।
दरअसल मैच में Mumbai Indians के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अभिषेक पोरेल और जैक फ्रेशर मेक गर्ग के बीच 114 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान जैक फ्रेशर मेक गर्ग ने 27 गेंद पर 11 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाते हुए 84 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 311 का रहा। वहीं मैच में अभिषेक पोरेल ने 27 गेंद पर 36, साईं होप ने 17 गेंद पर 21 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में कप्तान ऋषभ पंत ने 29 रन बनाए। इसके अतिरिक्त ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंद पर 48 तथा अक्षर पटेल ने 6 गेंद पर 11 रनों की पारी खेली। इस प्रकार Delhi Capitals ने 20 ओवर में 257 रन बना डालें और मात्र चार विकेट ही दिए। मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह और ल्युक वुड के नाम एक-एक सफलता रही।
258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Mumbai Indians ने अपना पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में खोया। बता दे कि रोहित शर्मा 8 गेंद पर 8 रन बनाकर खलील अहमद का शिकार हो गए। वहीं इसके बाद ईशान किशन भी 20 रन बनाकर चलते बने। हालांकि फिर सूर्य कुमार यादव ने 13 गेंद 26 रनों की पारी खेली। परंतु वह भी खलील अहमद का दूसरा शिकार बन गए। इसके अतिरिक्त मैच में तिलक वर्मा ने 63 तथा कप्तान हार्दिक पांड्या ने 46 रनों की पारी खेली। वहीं निचले क्रम में टिम डेविड ने 17 गेंद पर 37 रन बनाए। परंतु टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 247 रन ही बना पाई और 10 रनों से यह मुकाबला हार गई। Delhi Capitals की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुकेश कुमार और रसिख दार सलाम ने 3-3 विकेट लिए। वही खलील अहमद के नाम भी दो सफलता रही। इस मुकाबले में जीत के बाद Delhi Capitals की टीम 10 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।







