Delhi Capitals

DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स ने 15 रनो से जीता मैच, राइली रूसो ने बनाए नाबाद 82 रन – आईपीएल 2023 के प्लेऑफ की रेस से दिल्ली कैपिटल्स बाहर हो चुकी है। परंतु पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 15 रनों से जीत दर्ज करते हुए पंजाब किंग्स की मुश्किलें बढ़ा दी है। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट खोकर 213 रन बनाए थे। वही जवाब में पंजाब किंग्स की टीम लियाम लिविंगस्टोन के 94 रनों की बदौलत 198 रन ही बना पाई और यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स ने जीत लिया।

धर्मशाला में हुए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वही पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कप्तान डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ के बीच 94 रनों की शानदार साझेदारी हुई। हालांकि फिर कप्तान डेविड वॉर्नर 31 गेंदों पर 46 रन बनाते हुए आउट हो गए। वही लगातार टीम से बाहर रह रहे पृथ्वी शॉ ने 38 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्का लगाते हुए 54 रनों की पारी खेली। हालांकि फिर वह सैम करन का शिकार हो गए।

वहीं मैच में राइली रुसो बेहतरीन लय में दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने 30 गेंदों में छह चौके और छह छक्के लगाते हुए नाबाद 82 रनों की पारी खेली तो वही फिलिप साल्ट ने 14 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाए। पंजाब किंग्स की ओर से एकमात्र बल्लेबाज सैम करन को दो विकेट मिले। राइली रूसो की बेहतरीन पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 213 रन बना दिए।

वही जवाब में पंजाब किंग्स ने अपना पहला विकेट 0 रन पर ही खो दिया। बता दें कि दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर कप्तान शिखर धवन अपना विकेट देते चले तो वही प्रभसिमरन सिंह भी 19 गेंद पर 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि फिर मैच में अथर्व तायडे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 42 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली। हालांकि उसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। वही मैच में जितेश शर्मा और हरप्रीत बरार अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

शाहरुख खान ने 3 गेंद पर छह तथा सैम करन ने 5 गेंद पर 11 रनों की पारी खेली। वहीं पंजाब किंग्स की ओर से लियाम लिविंगस्टोन ने 48 गेंदों पर 94 रनों की पारी खेली। हालांकि उन्हें दूसरी ओर से किसी का सहयोग नहीं मिला। अपनी पारी में लियाम लिविंगस्टोन ने 5 चौके और 9 छक्के भी लगाए। उनकी पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने 8 विकेट खोकर 198 रन बनाए परंतु वह जीत दर्ज नहीं कर पाई। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ईशांत शर्मा और एनरिक नोर्तजे ने दो-दो विकेट चटकाए तथा अक्षर पटेल और खलील अहमद के नाम एक एक सफलता रही।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।