DC vs RCB: आईपीएल 2023 में 5 वा मुकाबला भी हारी दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी ने 23 रनो से जीता मैच – आई पी एल 2023 का 20 वा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला गया। बता दे कि दिल्ली कैपिटल्स टीम इस सीजन अपने चार मुकाबले खो चुकी थी वही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने अपना लगातार पांचवां मुकाबला भी खो दिया। मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जो कि नाकामयाब साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए थे वही दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 विकेट खोकर भी 151 रन ही बना पाई और यह मुकाबला 23 रनों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने शानदार शुरुआत की। इस दौरान दोनों के बीच 42 रनों की साझेदारी हुई हालांकि फिर डू प्लेसिस के रूप में मिचेल मार्श ने दिल्ली कैपिटल्स को अपनी पहली सफलता दिलाई। बता दे कि मैच में फाफ डू प्लेसिस 16 गेंद पर 22 रन बनाकर अमन खान को अपना कैच थमा बैठे। हालांकि विराट कोहली ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में छह चौके और एक चौका लगाते हुए 50 रनों की पारी खेली वहीं मैच में महिपाल लोमरोर ने 18 गेंद पर 26 तो वही ग्लेन मैक्सवेल ने 14 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेली।
हालांकि मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पहले ही गेंद पर ललित यादव के हाथों कैच आउट हो गए इसके अलावा शाहबाज अहमद ने 12 गेंद पर नाबाद 20, अनुज रावत ने 22 गेंद पर नाबाद 15 रन बनाए। इस प्रकार रॉयल चैलेंज बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 174 रन बना डाले। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव और मिचेल मार्श को दो-दो विकेट मिले तो वहीं अक्षर पटेल और ललित यादव ने भी एक-एक सफलता हासिल की।
174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पहला विकेट एक ही रन पर गवा दिया। बता दे की पारी की चौथी गेंद पर पृथ्वी शॉ बिना अपना खाता खोलें रन आउट हो गए जानकारी के लिए। बता दें कि इस सीजन पृथ्वी शॉ लगातार फ्लॉप रहे हैं। वहीं मैच में कप्तान डेविड वार्नर ने 13 गेंद पर 19 रन तथा अभिषेक पोरेल ने 8 गेंद पर 5 रन बनाए। वही यश धूल और मिचेल मार्श भी कुछ खास नहीं कर पाए। इस दौरान मिचेल मार्श बिना अपना खाता खोले ही वेन पार्नेल की गेंद का शिकार हो गए। हालांकि फिर मनीष पांडे ने पारी को संभालते हुए 38 गेंदों में 50 रन बना डाले।
वही अक्षर पटेल ने भी 14 गेंद पर 21, अमन खान ने 10 गेंद पर 18 तथा एनरिक नोर्तजे ने 14 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली। मनीष पांडे की अर्धशतकीय पारी भी दिल्ली कैपिटल्स को जीत नहीं दिला पाई। दिल्ली कैपिटल्स टीम मैच में 9 विकेट खोकर भी 151 रन ही बना पाए। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से विषक विजय कुमार ने बेहतरीन अंदाज में गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देते हुए 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने 2 सफलताएं हासिल की। वही हर्षल पटेल, वेन पार्नेल और वानिंदु हसारंगा के नाम भी एक-एक सफलता रही।
