Delhi Capitals

DC vs RR: Delhi Capitals ने 20 रनों से RR को हराया – IPL में आज दिल्ली कैपिटल और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया। जहां पर Delhi Capitals ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 221 रनों का विशाल स्कोर बनाया। वही जवाब में इस सीजन शुरुआत से बेहतरीन प्रदर्शन कर रही राजस्थान रॉयल्स की टीम 8 विकेट होकर 201 रन ही बना पाई और दिल्ली कैपिटल ने यह मुकाबला 20 रनों से जीत लिया।

बता दे कि यह मुकाबला Delhi Capitals के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। जहां पर राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जैक फ्रेशर मेकगर्ग ने 19 गेंद पर अर्धशतक लगा डाला। वहीं मैच में जैक फ्रेशर मेकगर्ग 20 गेंद पर 50 रन बनाते हुए आउट हो गए। वहीं इसके बाद अभिषेक पोरेल ने 36 गेंद पर 65 रन बनाएं। इसके बाद मैच में ट्रिस्टन स्टब्स ने 20 गेंद पर 41 तथा गुलबदीन ने 15 गेंद पर 19 रन की पारी खेली। वहीं मैच में कप्तान ऋषभ पंत और अक्षर पटेल 15-15 तथा शाई होप 1 रन बनाकर आउट हो गए।

इस प्रकार दिल्ली कैपिटल ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट होकर 221 रन बना दिए। वहीं Rajasthan Royals की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इसके अतिरिक्त ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल के नाम एक एक सफलता रही।

222 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जयसवाल (4) दूसरी ही गेंद पर अक्षर पटेल के हाथों के कैच आउट हो गए। वहीं इसके बाद जोस बटलर भी 17 गेंद पर 19 रन बनाकर चलते बने। हालांकि फिर संजू सैमसन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 46 गेंद में 8 चौके और 6 छक्के लगाते हुए 86 रन बनाए। हालांकि फिर वह मुकेश कुमार के हाथों शाई होप को कैच दे बैठे। वहीं मैच में रियान पराग ने 27 तथा शुभम दुबे ने 25 रन बनाए। वही राजस्थान रॉयल्स का मध्यक्रम अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाया। इस दौरान रोवमैन पावेल 13 रन, डोनावन फरेरा 1 रन, रविचंद्रन अश्विन 2 रन बनाकर आउट हो गए।

इस प्रकार राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना पाई। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खलील अहमद, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट चटकाए। इसके अतिरिक्त अक्षर पटेल और रासिख डार सलाम के नाम एक-एक सफलता रही। इस मैच में जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ की रेस में अभी भी बरकरार है। बता दे कि इस मुकाबले में जीत के बाद Delhi Capitals के पास 12 अंक हो गए हैं तथा वह प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है