DC vs RR: लगातार तीसरा मुकाबला हारी दिल्ली, राजस्थान ने 57 रनों से जीता मैच – इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का 11 वा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी में खेला गया। बता दें कि इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में हार गई थी। वही राजस्थान के खिलाफ तीसरे मुकाबले में भी दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। वही राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 विकेट खोकर भी 142 रन ही बना पाई और यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स ने 57 रनों से अपने नाम कर लिया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने बेहतरीन शुरुआत की। इस दौरान सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 193 के स्ट्राइक रेट से 60 रन बना डाले। इस दौरान यशस्वी जयसवाल ने अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का भी लगाया। वही जोश बटलर ने भी उनका भरपूर साथ दिया। इस दौरान जोश बटलर ने मैच में 51 गेंदों में 11 चौके और एक छक्का लगाते हुए 79 रनों की पारी खेली। बता दे कि दोनों ही सलामी बल्लेबाजों का विकेट मुकेश कुमार को मिला।
वही मैच में कप्तान संजू सैमसन चार गेंद पर बिना अपना खाता खोले ही पवेलियन लौट गये। इसके अलावा रियान पराग ने 11 गेंद पर 7 रन बनाए। हालांकि वह रोवमेन पावेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। वहीं मैच में शिमरन हिट मायर ने 21 गेंदों पर 4 छक्के और एक चौका लगाते हुए नाबाद 39 रनों की पारी खेली। ध्रुव जुरेल ने भी 3 गेंदों में 8 रन बनाए। बता दें कि यशस्वी जयसवाल और जोश बटलर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाए। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए तो वही कुलदीप यादव और रोवमन पावेल को भी एक सफलता मिली।
199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पहला विकेट 0 रन पर ही खो दिया। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 3 गेंदों में बिना अपना खाता खोलें ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हो गए। वहीं मैच में कप्तान डेविड वार्नर ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 65 रन बना डाले। जिसके बाद मनीष पांडे भी पृथ्वी शॉ की तरह बिना खाता खोले ट्रेंट बौल्ट का शिकार हो गए। वही मैच में ललित यादव ने 24 गेंद पर 38 तथा रिले रूसो ने 12 गेंद पर 14 रनों की पारी खेली। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स का कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक नहीं छुपाया मैच में अक्षर पटेल 6 गेंद पर 2 रन तथा अभिषेक पोरेल 9 गेंद पर 7 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर आउट हो गए। वही एनरिच नोर्त्जे भी पहली ही गेंद पर संदीप शर्मा का शिकार हो गए।
199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 विकेट खोकर 142 रन ही बना पाई और यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स ने 57 रनों से अपने नाम कर लिया। वही राजस्थान रॉयल्स की ओर से ट्रेंट बोल्ट और यूज़वेंद्र चहल ने तीन-तीन विकेट चटकाए। रविचंद्रन अश्विन को दो तथा संदीप शर्मा को भी एक सफलता मिली। बता दे कि राजस्थान रॉयल्स यह मुकाबला जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। आई पी एल 2023 में राजस्थान रॉयल्स ने तीन मुकाबलों में से दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
