Mumbai Indians Team

IPL 2024 से पहले Mumbai Indians को लगा बड़ा झटका, यह खिलाड़ी मिस कर सकता है मैच – IPL 2024 शुरू होने वाला है। वही इस सीजन के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने अपना कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को नियुक्त किया है। बता दे की रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल का चैंपियन बनाया था। वही इस साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए दिखाई देंगे। वहीं IPL 2024 की शुरुआत में मुंबई इंडियंस को एक बड़ा झटका लगा है।

दरअसल IPL 2024 ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका को 4.6 करोड रुपए में खरीदते हुए अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका का यह गेंदबाज बाहर हो गया था। दरअसल दिलशान मधुशंका हेमस्ट्रिंग इंजरी के कारण मैच से बाहर हो गए थे। जिसके बाद खबर आ रही है कि मुंबई इंडियंस का यह गेंदबाज आईपीएल के शुरुआती मैच को मिस कर सकता है।

गौरतलब है कि हेमस्ट्रिंग इंजरी को सही होने में कम से कम दो सप्ताह का समय लग जाता है। इसलिए माना जा रहा है कि यह तेज गेंदबाज मुंबई इंडियंस के शुरुआती मुकाबले में उपलब्ध नहीं हो पाएगा। बता दें की मुंबई इंडियंस IPL 2024 का पहला मुकाबला 24 मार्च को खेलेगी। वहीं मुंबई इंडियंस का दूसरा मुकाबला 27 मार्च तथा तीसरा मुकाबला 1 अप्रैल को खेला जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक इन तीनों मुकाबले में दिलशान मधुशंका का उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। हालांकि वह 7 अप्रैल को होने वाले मुंबई के चौथे मुकाबले में खेलने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। बता दे की मुंबई इंडियंस की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने दिलशान मधुशंका को जोफ्रा आर्चर की कमी पूरी करने के लिए अपनी टीम में शामिल किया था। क्योंकि जोफ्रा आर्चर को मुंबई इंडियंस ने इस बार रिलीज कर दिया था। वह टीम की ओर से केवल दो मुकाबले खेलने के बाद दो सीजन से चोटील रहे थे इसलिए उन्हें रिलीज कर दिया गया।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है