Netflix के बाद अब Disney+ भी बंद करेगी पासवर्ड शेयरिंग – ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म disney+ अब नेटफ्लिक्स की तरह ठोस कदम उठाने जा रही है। दरअसल प्लेटफार्म अब पासवर्ड शेयरिंग बंद करने वाली है। इसके बाद कोई भी यूजर अपने अकाउंट का पासवर्ड अपने दोस्तों को शेयर नहीं कर पाएगा। यानी कि अब कोई यूजर अपने दोस्त के अकाउंट से कंटेंट का फ्री मजा नहीं ले पाएगा। हाल ही में कंपनी ने पासवर्ड शेयरिंग सुविधा अमेरिका में बंद कर दी है। जिसके बाद अब यूजर दूसरे के अकाउंट पासवर्ड से स्ट्रीमिंग नहीं कर पाएंगे।
एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने इस बारे में एक सर्विस एग्रीमेंट में लिखा है कि एक हाउसहोल्ड जहां पर सब्सक्राइबर का प्राइमरी और पर्सनल रेजिडेंस हो, उस घर में सभी डिवाइस जुड़े रहेंगे और वह इस्तेमाल भी किए जाएंगे। परंतु सब्सक्राइबर के हाउसहोल्ड के बाहर पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगाई जा रही है।
आपको बता दे की कनाडा और अमेरिका में नए सब्सक्राइबर्स के लिए यह लागू हो चुका है। वही बीते दिनों डिजनी प्लस ने अपनी सर्विस के दाम भी बढ़ाए थे। इसके बाद यूजर को बिना विज्ञापन के कंटेंट के लिए 13.99 डॉलर प्रति महीना चुकाना पड़ रहा है। वहीं विज्ञापन देखकर कंटेंट देखने के लिए यूजर को 7.99 डॉलर प्रति महीने चुकाने रहते हैं। बता दे की कंपनी ने 13 महीना में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी की है।
वही disney+ से पहले नेटफ्लिक्स भी पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगा चुका है। वहीं अब disney+ ने भी कनाडा और अमेरिका के यूजर्स पर रोक लगा दी है तथा इस संबंध में सभी डिजनी प्लस यूजर्स के पास ईमेल भेजा जा रहा है तथा उन्हें नए प्रतिबंध के बारे में जानकारी दी जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 14 मार्च से कंपनी इसे पूरी तरह से लागू कर देगी। इसके बाद सब्सक्राइबर यूजर घर के बाहर किसी अन्य व्यक्ति के साथ अपना पासवर्ड शेयर नहीं कर पाएगा। हालांकि वह हाउसहोल्ड में पासवर्ड को शेयर कर सकता है।
