ट्रंप ने Tiktok को बताया राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा, Tiktok बैन से फेसबुक को होगा फायदा – हाल ही में अमेरिका के प्रेसीडेंट पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटोक से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बताया है। दरअसल इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि टिकटोक को बैन करने से कुछ बच्चों को इसका झटका लगेगा। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक को टिकटोक के बैन से फायदा भी पहुंचेगा। दरअसल बुधवार को अमेरिका में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में एक कानून पर वोटिंग होनी है जो की टिकटोक पर कंट्रोल रखने वाली चीन की Bytedance को इस ऐप में हिस्सेदारी बेचने के लिए लगभग 6 महीने की समय सीमा लागू करेगी।
गौरतलब है कि अमेरिका में इस समय लगभग 17 करोड लोग टिकटोक का उपयोग करते हैं तथा बुधवार को होने वाली यह वोटिंग उन नियमों के तहत हो रही है। जिनमें किसी विषय को पास करने के लिए दो तिहाई सदस्यों की सहमति वोट की आवश्यकता होती है। fbi यानी फेडरल ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन जस्टिस डिपार्टमेंट और डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलीजेंस के ऑफिस की ओर से हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स के सदस्यों को यह सूचना देने के लिए बंद दरवाजे के पीछे एक कॉन्फ्रेंस की जा सकती है। इस दौरान सोमवार को हुई एक सुनवाई में FBI के डायरेक्टर Chris Wray ने टिक टॉक को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे के बारे में आशंका जताई थी।
इस बारे में अमेरिका में इंटेलिजेंस कम्युनिटी के वार्षिक थ्रेट असिसमेंट में बताया गया कि चीन की एक प्रोपेगेंडा फर्म के टिकटोक अकाउंट से अमेरिका में 2 वर्ष पहले मध्यवर्ती चुनाव में दोनों राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों पर निशाना साधा गया था। इसके अतिरिक्त जस्टिस डिपार्टमेंट ने बीते दिनों एक दस्तावेज में टिकटोक को लेकर सुरक्षा से जुडे खतरे की जानकारी भेज दी थी। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने बताया था कि यदि टिकटोक पर बैन लगा दिया जाता है तो इसे फेसबुक और अन्य प्लेटफार्म को फायदा पहुंचेगा। हालांकि मैं फेसबुक का साइज दोगुना नहीं करना चाहता।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेरा मानना है कि फेसबुक इस समय काफी बेईमानी कर रहा है। वही ट्रंप ने Byte dance में हिस्सेदारी रखने वाले Susquehanna International Group के Jeff Yass के साथ मीटिंग भी की। हालांकि इस दौरान टिक टॉक के बारे में उनकी कोई बातचीत नहीं हुई। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने इंस्टाग्राम और फेसबुक के 3 वर्ष पहले हुए दंगे के दौरान पोस्ट को हटाने को लेकर काफी निंदा भी की थी। जिसके बाद ट्रंप के सोशल मीडिया अकाउंट को पिछले साल बंद कर दिया गया था।






