25 जुलाई को DOOGEE S89 Pro रग्ड स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रही हैं, यह स्मार्टफोन एक टफ स्मार्टफोन हो सकता हैं तथा इसमें 12000mAh की विशाल बैटरी दी जा सकती हैं। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता हैं तथा 256GB स्टोरेज तथा 8GB रैम इस फोन में नजर आ सकता हैं। DOOGEE S89 Pro स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा से लैस होगा इसमें 64MP का प्राइमरी लेंस होगा।
DOOGEE S89 Pro कीमत, उपलब्धता:
239.99 डॉलर (तकरीबन 19 हजार रुपये) DOOGEE S89 Pro की प्राइस रखी गई हैं, परन्तु मात्र 29 जुलाई तक ही यह प्राइस लागू हैं। इसके बाद 700 डॉलर (55 हजार रुपये) के करीब स्मार्टफोन की प्राइस हो जाएगी। 25 जुलाई से AliExpress से इस स्मार्टफोन को खरीदा जा सकता हैं।
DOOGEE S89 Pro की स्पेसिफिकेशंस:
6.3 इंच फुलएचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले पैनल DOOGEE S89 Pro में उपलब्ध कराया गया हैं यह स्मार्टफोन Mediatek Helio P90 प्रोसेसर पर कार्य करता है। 256GB स्टोरेज तथा 8GB रैम इस स्मार्टफोन में होने की बात कही गई हैं। DOOGEE S89 Pro स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा से लैस होगा इसमें 64MP का प्राइमरी लेंस हो सकता हैं। इसके अतिरिक्त नाइट शूटर 20 मेगापिक्सल का हो सकता हैं। इसके साथ ही इसमें मैक्रो तथा वाइड एंगल लेंस भी 8 मेगापिक्सल का उपलब्ध कराया गया हैं। फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट में सेल्फी के लिए उपलब्ध कराया गया हैं। NFC सपोर्ट भी इसमें 4G कनेक्टिविटी के साथ हो सकता हैं। इसके अतिरिक्त साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी फोन में मौजूद कराया गया हैं।
12000mAh की बैटरी इस फ़ोन का सबसे बड़ा आकर्षण हैं तथा इसके साथ ही इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग तथा 65W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद कराया गया हैं। यह डिवाइस IP68 तथा IP69K रेटिंग के साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन से लैस आता हैं।






