Doogee T30 Max टैबलेट हुआ लॉन्च, मिलेगा 4K डिस्प्ले और बड़ी बैटरी – Doogee ने अपना नया टैबलेट T30 Max को लांच कर दिया है। कंपनी ने इसमें काफी तगड़े स्पेसिफिकेशन दिए हैं। बता दे कि इसमें आपको 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 4k डिस्प्ले मिलती है। साथ ही इसमें रियर में दो कैमरे भी प्रदान किया जा रहे हैं जो की 50 मेगापिक्सल का पहला तथा 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होने वाला है। इस टैबलेट में कंपनी ने 8GB रैम और 512GB स्टोरेज दी है। वही इस टैबलेट की सबसे खास बात इसकी बैटरी है दरअसल कंपनी ने उसमें 10800mAh की बैटरी उपलब्ध कराई है। इसके अलावा इसमें आपको स्टाइलिश पेन का सपोर्ट भी दिया जा रहा है। आईए अब हम आपको इस टैबलेट के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Doogee T30 Max के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
कंपनी ने इस टैबलेट में 12.4 इंच का 4K IPS डिस्पले पैनल उपलब्ध कराया है। साथ ही इसमें कंपनी ने Mediatek Helio G99 चिपसेट उपलब्ध कराया है। इस टैबलेट में आपको 33 वोल्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10800 mAh की बैटरी मिलती है। वही कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इसके रियर में डुअल कैमरा मिलता है तथा फ्रंट में इसमें 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी उपलब्ध है। यह टैबलेट 8GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है तथा आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 पर कार्य करता है। इस डिवाइस में Widevine L1 सर्टिफिकेट दिया गया है। जिससे कि नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो आदि पर आप लाइव स्ट्रीम भी कर सकते हैं। इस डिवाइस की मोटाई 7.9mm तथा कंट्रास्ट रेश्यो 1000:1 का है।
Doogee T30 Max की कीमत
इस टैबलेट की कीमत 329 डॉलर यानी लगभग 27500 रुपए बताई जा रही है। हालांकि कंपनी इस स्मार्टफोन को खरीदने पर एक कूपन ऑफर दे रही है जिसके बाद इसकी कीमत 24600 रुपए रह जाती है। भारतीय बाजार में इस टैबलेट को आप DoogeeMall से 27337 रुपए में खरीद सकते हैं। बता दे कि यह टैबलेट तीन कलर विकल्प में उपलब्ध है।






