Doogee R10 टैबलेट होने वाला है लॉन्च, मिलेगी 10800mAh बैटरी और कई शानदार स्पेसिफिकेशन – टेक्निकल क्षेत्र की गैजेट मैन्युफैक्चर कंपनी Doogee ने अपने पहले टैबलेट Doogee T10 को लॉन्च किया था । लेकिन अब कंपनी द्वारा नया टेबलेट लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। आपको बता दें कि यह टेबलेट एक रग्ड टैबलेट होने वाला है। कंपनी द्वारा ऐसे संकेत मिल रहे हैं, कि Doogee R10 टैबलेट मई माह तक मार्केट में उतारा जा सकता है। तो चलिए Doogee R10 में मिलने वाले शानदार स्पेसिफिकेशन के बारे में चर्चा करते हैं।
Doogee R10 के स्पेसिफिकेशंस
काफी जानी-मानी वेबसाइट Gsmarena द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के माध्यम से इस टेबलेट की स्पेसिफिकेशन की जानकारी प्राप्त हुई है कि Doogee R10 टैबलेट के मामले में Helio G99 SoC प्रोसेसर के साथ आएगा । इस रग्ड टैबलेट की 2K IPS डिस्पले जिसका साइज 10.36 इंच है। इसी के साथ यह टेबलेट Android 13 OS पर काम करेगा । Doogee R10 में हमें 8GB LPDDR4 RAM + 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज प्रदान की जाएगी। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड ऐड करके 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Doogee R10 की कैमरा क्वालिटी के बारे में चर्चा करें तो इसमें रियर साइड में 20 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा प्रदान किया गया है। फ्रंट कैमरे के मामले में इसमें हमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा प्रोवाइड कराया गया है। इसमें हमें हाई-रेस स्टैंडर्ड प्रदान किया गया है जो कि जापान ऑडियो एसोसिएशन द्वारा डिफाइंड है। टैबलेट के लुक्स के बारे में ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है कि यह R10 Tab के रिटेल पैकेज में TPU लैदर केस प्रदान किया जाने वाला है।
Doogee कंपनी के इस टैबलेट में हमे वाई-फाई 6, LTE नेटवर्क, 3.5mm हेडफोन जैक और ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी के विकल्प प्रदान किए गए हैं। बैटरी बैकअप के मामले में इस टैबलेट की बैटरी पिछले साल लॉन्च हुए टैबलेट से भी ज्यादा दमदार है क्योंकि इसमें हमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 10,800mAh की बड़ी बैटरी प्रदान करी गई है।
Rugged Tablet Doogee T10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Doogee T10 Tablet में 8300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जिसके कारण इसे एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक का बैटरी बैकअप मिल जाता है। इसके कैमरा सेटअप का मुख्य कैमरा 13 मेगापिक्सल का है 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया । आपको बता दें कि यह Doogee T10 Tablet में हमे ऑक्टा कोर Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है।
Doogee के इस टैबलेट में हमे 15GB RAM(8GB+7GB) तथा 128GB इंटरनल स्टोरेज प्रदान की गई है। साथ ही बात करें इसके ऑपरेटिंग सिस्टम की तो इस टैबलेट में हमें Android 12 OS प्रदान किया गया है। टैबलेट मैं हमें ड्यूल सिम के साथ-साथ ओटीडी, जायरोस्कोप और एफएम आदि के कनेक्टिविटी ऑप्शंस दिए गए है।






