अब DTC बस का टिकट भी बुक कर पाएगा WhatsApp, जानिए कैसे – बीते बुधवार WhatsApp ने दिल्ली एनसीआर में DTC यात्रियों के लिए व्हाट्सएप बेस्ड QR टिकटिंग सर्विस प्रारंभ कर दी है। इस टिकट सिस्टम द्वारा यात्री ट्रांसपोर्ट अनुभव को और ज्यादा आसन बना पाएंगे। दरअसल अब यात्री व्हाट्सएप चेटबॉट के अंदर कहीं से भी अपना टिकट बुक कर पाएंगे। इस कड़ी में DTC पहला ऐसा बस नेटवर्क बन गया है जिसने पूरे क्षेत्र में यात्रियों के लिए व्हाट्सएप द्वारा टिकट बुक करने और खरीदने की सुविधा को प्रारंभ किया है।
सर्विस का ऐसे करें उपयोग
आपको बता दे की डीटीसी बस टिकट सर्विस का उपयोग करने के लिए यात्री को WhatsApp नंबर +91 8744073223 पर Hi भेज कर या QR कोड स्कैन करके इस सर्विस का उपयोग कर पाएंगे। बता दे कि यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। इस समय डीआईएमटीएस और डीटीसी रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को व्हाट्सएप चैट बोट सिंगल जर्नी QR टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान कर रहा है। जिससे एक ही रूट पर बार-बार यात्रा करने वाले राइडर्स के लिए एक क्विक परचेज फीचर प्रदान किया जाएगा। जिससे कि व्हाट्सएप चैटबोट में स्टार्टिंग पॉइंट और डेस्टिनेशन का चयन करने में लगने वाला समय काफी हद तक कम होगा।
एक राइडर कितने खरीद सकता है टिकट
गोरतलब है कि एक राइडर चैट विंडो के अंतर्गत अपने पसंदीदा यूपीआई पेमेंट ऑप्शन का उपयोग करके अधिकतम 6 टिकट को खरीद सकता है। हाल ही में रवी गर्ग जो कि भारत में meta के बिजनेस मैसेजिंग डायरेक्टर हैं उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लाखों यात्री अपनी प्रतिदिन की यात्रा के लिए लोकल ट्रांसपोर्ट सर्विस का उपयोग करते हैं। इसलिए हमें DTC चैटबॉट सुविधा पेश करते हुए काफी आनंद की अनुभूति हो रही है। दरअसल हमारा उद्देश्य ट्रैवल अनुभव को और भी ज्यादा सुखमय बनाना तथा दिल्ली एनसीआर में यात्रियों के लिए आरामदायक सुख सुविधा प्रदान करना है। WhatsApp द्वारा DTC की QR टिकटिंग सर्विस की शुरुआत हमने ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए की है। जो कि ग्राहकों को काफी ज्यादा पसंद आएगी।
