Starlink की हुई भारत में एंट्री, एलोन मस्क को मिली सैटेलाइट इंटरनेट के लिए परमिशन – X के मालिकाना हक रखने वाले एलोन मस्क की कंपनी स्टार लिंक को भारत में सैटलाइट इंटरनेट सेवाएं लांच करने के लिए बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विसेज प्रदान करने की स्टरलिंक को अनुमति मिल गई है। गौरतलब है कि एलोन मस्क कई वर्षों से भारतीय यूजर्स के लिए सैटलाइट इंटरनेट सेवा लॉन्च करना चाहते हैं। कुछ समय पहले कंपनी ने एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी थी। परंतु सरकार की तरफ से परमिशन न मिलने के कारण उन्हें वापस पीछे हटना पड़ा था। हालांकि अब खबर आ रही है कि कंपनी Starlink को परमिशन मिल गई है। इस दौरान जिओ सैटेलाइट और वन वेब कम्युनिकेशंस नाम की दो कंपनियों को भारत में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के लिए सरकार से मंजूरी मिल गई है। वहीं अब Starlink को भी परमिशन मिलने वाली है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार ने बताया कि सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर्स प्रशासनिक तरीके से स्पेक्ट्रम को हासिल कर सकते हैं। भारत में जो भी कंपनियां अपनी सेवाए लाना चाहती है यह उनके लिए प्लस पॉइंट होगा। साथ ही रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि भारत में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विसेज प्रदान करने की स्टार लिंक को अनुमति मिल गई है। दूर संचार विभाग DoT ने Starlink को ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन (GMPCS) लाइसेंस भी दिया है जो की सैटलाइट इंटरनेट के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। हालांकि इसके बाद भी कंपनी को कुछ रेगुलेटरी एप्रुवल्स की आवश्यकता होगी। इसके बाद ही कंपनी भारत में अपनी सेवाएं शुरू कर पाएगी।
वही आपको बता दे की एलोन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को साल 2022 में बड़ा झटका लगा था। दरअसल कंपनी को उम्मीद थी की भारत सरकार से उसे लाइसेंस मिल जाएगा। परंतु ऐसा नहीं हुआ। कंपनी ने सैटलाइट इंटरनेट सर्विसेज के लिए प्री ऑर्डर्स भी ले लिए थे। इस दौरान कंपनी ने 5000 से ज्यादा ग्राहक की बुकिंग कर ली थी। परंतु सरकार से मंजूरी नहीं मिलने के कारण कंपनी को सारा बुकिंग अमाउंट रिफंड करना पड़ा। तब Starlink की ओर से बताया गया था कि दूर संचार विभाग ने उन्हें यह करने के लिए निर्देश दिया है। हालांकि अभी तक Starlink को भारत सरकार की ओर से लाइसेंस नहीं मिल पाया है। परंतु उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही भारत सरकार SpaceX सैटलाइट इंटरनेट डिवीजन Starlink को लाइसेंस उपलब्ध करा सकती है।






