5G

भारत में हाई स्पीड इंटरनेट शुरू करने में एलन मस्क ने दिखाई दिलचस्पी, जिओ कर रही विरोध – भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौरे पर हैं। वहां पर प्रधानमंत्री जी दुनिया के सबसे रईश और हसमुख अंदाज के कारण सुर्खियों में रहने वाले व्यक्ति एलन मस्क से मिले। जहाँ एलन मस्क ने इंडिया में कई सारी सेवा शुरू करने की बात की। जिसमे एक प्रोजेक्ट दुरदराज इलाके तक हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा शुरू करने की इच्छा भी जताई ।

ये खबर इंडिया आते ही रिलायंस-जिओ इनके विरोध में उतर गई। इस दौरान जिओ का कहना है की इससे देश के टेलीकॉम कंपनी पर मुसीबत का पहाड़ गिरने वाला हैं। साथ ही उसने कहा :-जब इंडिया में कोई फ़ास्ट नेटवर्क नहीं था तो रिलायंस जिओ ने पहला कदम रखकर इंटरनेट को सस्ता और हाई-स्पीड किया था और अब भी अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए लगातार कोशिश करते रहता हैं।

आपको बता दें एलन मस्क इलेक्ट्रिक कार मेकर कंपनी tesla और माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्वीटर के चीफ़ हैं। प्रधानमंत्री के साथ हुए बैठक में टेस्ला, इलेक्ट्रॉनिक कार बनाने वाली कंपनी इंडिया में लगाने की योजना बनाई हैं। साथ ही भारत में अपनी स्टारलिंक की हाई -स्पीड इंटरनेट सेवा शुरू करने में दिलचस्पी दिखाई हैं। उनका कहना हैं इससे दूरदराज इलाके तक हाई-स्पीड नेटवर्क चलेगा ।

हांलांकि इससे पहले ही उन्हें मुकेश अंबानी के टेलीकॉम कंपनी रिलायंस-जियो से विरोध का सामना सहना पड़ रहा हैं । स्टारलिंक का कहना हैं कि ये एक यह एक नेचुरल रिसोर्सेस हैं इसलिए केंद्र सरकार सेटेलाइट स्पेक्ट्रम की निलामी ना करें, साथ ही अन्य देशों में जैसे सर्विस करने के लिए लाइंसेंस देते हैं वहीं करें। स्टारलिंक का मानना ये भी हैं कि इससे आने वाले समय में काॅस्ट की बढ़ोतरी होगी। क्योंकि नीलामी से सारे राइट्स एक कंपनी को चले जाते हैं। जिसके कारण वो ज्यादा मुनाफा कमाने के मनमाना पैसा वसूलेंगे।

सूत्रों कि माने तों लगातार टेलीकाॅम कंपनी रिलायंस-जियो सरकार को स्पेक्ट्रम नीलामी को लेकर आवेदन दे रहे हैं। क्योंकि वो नहीं चाहते कि कोई विदेशी टेलीकॉम इंडिया में अपना धाक जमाए।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।