X ने इस वजह से किए भारत के 2 लाख से ज्यादा अकाउंट बंद, जानिए पूरी खबर – बीते महीने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने भारत में लगभग 2 लाख से ज्यादा अकाउंट को बैन कर दिया है। दरअसल इनमें से लगभग ढाई हजार से ज्यादा अकाउंट ऐसे थे जो कि आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे थे जिसके चलते उन्हें बैन कर दिया गया है। दरअसल इन सभी अकाउंट को आईटी नियम 2021 के तहत बैन किया गया है। भारतीय यूजर्स की ओर से कंपनी को इन संदिग्ध अकाउंट को लेकर काफी शिकायतें मिली थी। इसके बाद इन अकाउंट्स को बैन करने का कदम उठाया गया। बताया गया है कि कंपनी को बताई गई अवधि के दौरान लगभग 3229 शिकायतें मिली थी।
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X समय-समय पर इन संदिग्ध अकाउंट को बैन करती रहती है एलोन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी ने अक्टूबर में लगभग 2,37,339 अकाउंट को बैन किया था। जिनमें से 2755 अकाउंट आतंकवाद को बढ़ावा देने का काम कर रहे थे। कंपनी ने बताया कि 78 ऐसी शिकायतें थीं जिनमें अकाउंट को सस्पेंड करने की अपील की गई थी। इसके अतिरिक्त शिकायत पोर्टल पर यूजर्स की ओर से 3229 शिकायत दर्ज की गई थी। जिसके बाद यह बड़ा कदम उठाया गया।
वहीं इससे पहले अगस्त के महीने में X ने भारत में लगभग 5,57,764 अकाउंट को बैन कर दिया था। उस समय कंपनी ने बताया था कि इनमें से लगभग 1675 अकाउंट्स आतंकवादी गतिविधि को बढ़ावा दे रहे थे इसके कारण इन अकाउंट्स को बैन किया जा रहा है।
आईटी नियम 2021 के मुताबिक ऐसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जो 50 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर रख रहे हैं उन्हें अपनी मासिक कंप्लायंस रिपोर्ट पेश करना होगी इस रिपोर्ट में उन्हें यह पूरा ब्योरा देना होगा कि वह प्लेटफार्म को साफ सुथरे रूप से चलाने के लिए कंपनी ने क्या एक्शन लिया। साथ ही वह यूजर की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए क्या कर रहे हैं तथा उन्हें कितनी शिकायतें मिली तथा कितनी शिकायतों पर कार्यवाही की गई।
हाल ही में एक रिपोर्ट में सामने आया था कि कुछ समय बाद माइक्रो ब्लॉगिंग करना मुफ्त नहीं रहेगा। दरअसल कंपनी यूजर्स से सालाना फीस वसूलने का प्लान कर रही है। जिसके तहत नए सब्सक्रिप्शन मॉडल के अंतर्गत हर साल यूजर्स को $1 फीस देना होगी। दरअसल यह फीस कंटेंट पोस्ट करने, लाइक्स, रिप्लाई करने या रिपोस्ट करने के लिए देना होगी। इस नए सब्सक्रिप्शन मॉडल को नॉट ए बॉट नाम भी दिया गया है। इस पर कंपनी का कहना है कि ऐसा करके वह बॉट और स्पैमर्स से निपटना चाहती है क्योंकि जो X पर नया अकाउंट क्रिएट करेगा। उन्हें फीस देना होगी। अन्यथा वह सिर्फ कंटेंट को पढ़ पाएंगे लाइक, रिप्लाई या रिपोस्ट नहीं कर पाएंगे।






