1500 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुई Endefo Enfit Vega स्मार्टवॉच – Endefo ने हाल ही में भारत में अपनी नई स्मार्ट वॉच लॉन्च कर दी है जिसका नाम Endefo Enfit Vega है। बता दे की ₹1500 से भी कम कीमत वाली यह स्मार्ट वॉच देखने में बिल्कुल Apple Watch Ultra की तरह दिखाई देती है। कंपनी ने इस स्मार्ट वॉच में कई सारे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स और स्पोर्ट्स मोड दिए हैं। आइए अब हम आपको इस स्मार्ट वॉच के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस तथा कीमत आदि के बारे में बताते हैं।
Endefo Enfit Vega के फीचर्स तथा स्पेसिफिकेशंस
इस स्मार्ट वॉच में आपको 2.01 इंच का HD IPS डिस्प्ले 500 nits ब्राइटनेस के साथ मिलता है। यह जिंक अलॉय बॉडी तथा रोटेटिंग क्राउन के साथ आती है। इस स्मार्ट वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का फीचर मिलता है। साथ ही यह स्मार्ट वॉच कई सारे स्पोर्ट्स मोड़ से लेस है। वही यह स्मार्ट वॉच ip67 रेटिंग के साथ आती है। यानी की पानी और धूल से होने वाले नुकसान से यह स्मार्ट वॉच काफी हद तक बची रहती है।
इसमें आपको हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर तथा वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट भी मिलता है। यह स्मार्ट वॉच ब्लड में ऑक्सीजन लेवल को जांचने के अलावा आपकी नींद को भी कैलकुलेट करती है। साथ ही इस स्मार्ट वॉच में आपको मौसम की जानकारी भी मिल जाती है। कंपनी यह दावा कर रही है कि यह स्मार्ट वॉच 20 दिनों तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। साथ ही इस स्मार्ट वॉच को पहनकर आप फोन का कैमरा कंट्रोल भी कर सकते हैं।
Endefo Enfit Vega की कीमत
कंपनी ने इस स्मार्ट वॉच को 1499 रुपए में लॉन्च किया है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्ट वॉच सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।आप इस स्मार्ट वॉच को Endefo वेबसाइट के अलावा 2000 से ज्यादा रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
