फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने Paytm Payment Bank पर लगाई 5 करोड़ की पेनल्टी – हाल ही में फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने पेटीएम की बैंकिंग यूनिट पर 5 करोड़ से ज्यादा की पेनल्टी लगा दी है। दरअसल इसका कारण पेटीएम पेमेंट बैंक के अकाउंट द्वारा भेजी गई अवैध रकम की रिपोर्ट ना देना बताया जा रहा है।
दरअसल पेटीएम पेमेंट बैंक से मिलने वाली रकम को बैंक के जरिए भेजने को लेकर तथा कुछ एंटिटीज के ऑनलाइन गैंबलिंग सहित अवैध गतिविधियों में शामिल होने को लेकर कानून प्रवर्तन एजेंसीयों ने जानकारी मिलने के बाद फाइनेंस मिनिस्ट्री की ओर से आने वाली FIU ने पेटीएम पेमेंट बैंक की जांच प्रारंभ की थी। इस बारे में एक स्टेटमेंट में बताया गया कि अवैध गतिविधियों से मिली रकम को इन एंटिटीज ने पेटीएम पेमेंट बैंक में अपने अकाउंट में भेजा था। वही FIU के ऑर्डर में बताया गया की संदिग्ध ट्रांजैक्शन के बारे में बैंक ने रिपोर्ट नहीं दी। इससे पहले पेटीएम ने कहा था कि उसे एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट सहित ऑथोरिटीज से जानकारी देने के लिए नोटिस मिला है। इस दौरान आरबीआई रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने पेटीएम की इस यूनिट को बंद करने का भी निर्देश दे दिया था।
दरअसल यह फैसला कंप्लायंस को लेकर आशंकाओं के कारण लिया गया था। आरबीआई द्वारा दिए गए इस आर्डर के बाद पेटीएम के शेयर में काफी ज्यादा गिरावट हुई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार पेटीएम को चलाने वाली one 97 communication और बैंकिंग यूनिट ने आपसी सहमति से विभिन्न एग्रीमेंट्स को भी समाप्त करने पर सहमति दे दी है। गौरतलब है कि पेटीएम पेमेंट बैंक में पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा की 51 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। बाकी की हिस्सेदारी पेटीएम के पास है। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक को 15 मार्च तक अपना कामकाज बंद करने के लिए कहा है।






