Flipkart UPI : Flipkart ने लॉन्च किया अपना UPI सर्विस, बाकी प्लेटफार्म को मिलेगी टक्कर – फ्लिपकार्ट में हाल ही में Axis Bank के साथ साझेदारी करके यूपीआई सर्विस लॉन्च कर दी है। जो कि अब एंड्राइड यूजर के लिए काफी ज्यादा उपयोगी होने वाली है। दरअसल पहले ग्राहक फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग करते समय यूपीआई विकल्प के तौर पर Phone Pay, Google Pay, Paytm या Amazon Pay से पैसा ट्रांसफर करते थे। परंतु अब ग्राहक सीधे फ्लिपकार्ट के UPI से बिल का भुगतान और फंड ट्रांसफर कर पाएंगे।
3 मार्च को फ्लिपकार्ट इंडिया के मुख्य कॉरपोरेट मामलों के अधिकारी रजनीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फ्लिपकार्ट के यूपीआई हैंडल का ऐलान किया है। इस सर्विस के लिए फ्लिपकार्ट ने एक्सिस बैंक के साथ पार्टनरशिप की है। हालांकि यह अभी एंड्रॉयड यूजर्स तक ही सीमित है। आईओएस यूजर्स के लिए भी जल्द ही यह उपलब्ध करा दिया जाएगा।
गौरतलब है कि फ्लिपकार्ट यूपीआई सर्विस का इस्तेमाल किसी भी सर्विस के पेमेंट रिचार्ज के लिए किया जा सकता है। साथ ही इसका उपयोग QR कोड को स्कैन करके फ्लिपकार्ट मार्केट प्लेस के अतिरिक्त पेमेंट करने के लिए भी किया जा सकता है। फ्लिपकार्ट अपने यूपीआई सर्विस पर नए ग्राहकों को लुभाने के लिए सुपर कॉइन, वाउचर और कैशबैक जैसे कई बेनिफिट भी दे रहा है। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के पहले आर्डर पर वह 25 रुपए का डिस्काउंट पेश कर रही है। इसी के साथ वह अपने पहले पांच स्कैन और पेमेंट ट्रांजैक्शन पर भी 10 सुपर कॉइन देती है।
फ्लिपकार्ट एंड्राइड ऐप में यूपीआई सर्विस शुरू करने के लिए ग्राहक को स्कैन और पे ऑप्शन पर जाकर फ्लिपकार्ट यूपीआई को एक्टिवेट करना होगा। जिसमें बैंक का चयन करने के पश्चात फ्लिपकार्ट एक एसएमएस के साथ डिटेल को वेरीफाई करेगा। जिसके बाद आपका फ्लिपकार्ट यूपीआई सर्विस एक्टिवेट हो जाएगा
फ्लिपकार्ट के यूपीआई सर्विस से Paytm, Phone Pay, Google Pay, और Amazon Pay जैसे थर्ड पार्टी की यूपीआई सर्विस को कड़ा झटका लगेगा। क्योंकि अभी तक फ्लिपकार्ट में खरीदारी करने पर इन बाकी सभी प्लेटफार्म का उपयोग किया जा रहा था। परंतु अब Flipkart यूपीआई की एंट्री हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर फ्लिपकार्ट ने अपने यूपीआई सर्विस इस समय लॉन्च की है। जब फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने पेटीएम की बैंकिंग शाखा पेटीएम पेमेंट्स बैंक Paytm Payments Bank पर 5.49 करोड रुपए का जुर्माना लगाकर उसे बंद करने का निर्देश दिया है।






