SuryaKumar Yadav

ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का एलान, सूर्या को मिली टीम की कमान – वर्ल्ड कप 2023 खत्म हो चुका है वही हाल ही में बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। बता दे कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह T20 सीरीज 23 नवंबर से खेली जाएगी। जिसके लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी है।

दरअसल वर्ल्ड कप के दौरान हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे जिसके बाद बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव को टीम की कमाई दी है। वही वर्ल्ड कप में खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों को इस T20 सीरीज से आराम दिया गया है। जिसमें की भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल, शुभमन गिल तथा गेंदबाज में से मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी शामिल है। बता दे कि भारत ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था हालांकि वह वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जीतने से चूक गई। अब भारतीय टीम 2024 के T20 वर्ल्ड कप पर फोकस करेगी जिसका आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज में होना है।

वही जानकारी के लिए बता दे कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान तथा ऋतुराज गायकवाड को तीन मैचों के लिए टीम का उप कप्तान बनाया गया है। वहीं शेष दो T20 मैच के लिए श्रेयस अय्यर को उप कप्तान चुना गया ।है वहीं इस सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका नहीं दिया गया। उनकी जगह सिलेक्टर्स ने ईशान किशन और जितेश शर्मा पर भरोसा जताया है। दरअसल एशियन गेम्स में भारत की ओर से जितेश शर्मा ने T20 में डेब्यू किया था। वही इस सीरीज के लिए ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल की वापसी हुई है। गौरतलब है कि अक्षर पटेल वर्ल्ड कप में अनफिट होने के कारण नहीं खेल पाए थे।
वही ओपनर के रूप में इस सीरीज के लिए यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह तथा तिलक वर्मा का नाम चुना गया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज मैच शेड्यूल

पहला T20 – 23 नवंबर, विशाखापट्टनम
दूसरा T20 – 26 नवंबर, तिरुवनंतपुरम
तीसरा T20 – 28 नवंबर, गुवाहाटी
चौथा T20 – 1 दिसंबर, नागपुर
पांचवा T20 – 3 दिसंबर, हैदराबाद

ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।