Google ने Gemini AI App को किया भारत में लॉन्च, 9 भाषाओं को करेगा सपोर्ट – लंबे इंतजार के बाद Google कंपनी ने Gemini AI App लॉन्च कर दिया है। बता दे कि यह हिंदी समेत 9 भाषाओं को सपोर्ट करेगा। यानी कि लोग अपनी पसंद की भाषा में किसी भी सब्जेक्ट पर जानकारी ले सकेंगे। वहीं आपको बता दे कि Gemini AI App का सीधा तौर पर मुकाबला OpenAI के ChatGPT से होगा।
इस दौरान गूगल ने बताया कि Gemini AI App पर हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा गुजराती, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, तमिल, तेलुगू, उर्दू और मराठी भाषा उपलब्ध होगी. इसके साथ ही सर्च करने के तरीके में भी बदलाव किया जाएगा।
वहीं गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने X पर पोस्ट करते हुए जैमिनी मोबाइल ऐप के लॉन्च के बारे में जानकारी दी है। इस दौरान उन्होंने लिखा है कि हम भारत में Gemini AI App को 9 भारतीय भाषाओं के साथ लॉन्च कर रहे हैं। इन सभी 9 भाषाओ को जैमिनी एडवांस के साथ-साथ बाकी नए फीचर्स में भी जोड़ा जा रहा है।
बता दें कि गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में भी Gemini AI App को लेकर सभी जानकारी को शेयर किया है। रिपोर्ट के मुताबिक जिसने ChatGPT का उपयोग किया है उसे Gemini AI App को उपयोग करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी। ChatGPT की तरह जैमिनी भी सभी सवालों के जवाब देता है। वहीं गूगल ऐप के जरिए एक Gemini AI App का उपयोग आईओएस यूजर भी कर पाएंगे।
बता दे कीजिए Gemini AI App यूजर को उनकी जरूरत के हिसाब से बोलने, लिखने और फोटो एडिट करने की परमिशन देता है। फोटो जनरेट करने के लिए आपको प्रोम्प्ट लिखना रहता है। बता दे की गूगल ने 6 दिसंबर 2023 को Gemini AI को लॉन्च किया था। जो की मैसिव मल्टी टास्क लैंग्वेज अंडरस्टैंडिंग मॉडल पर आधारित है तथा यह साइबर अटैक से भी सुरक्षा प्रदान करता है।






