Gionee ने लम्बे समय बाद किया F3 Pro बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च, डिजाईन Xiaomi, iPhone जैसा, जानिए सारी डिटेल्स – Gionee एक ऐसा स्माटफोन ब्रांड हे जिसने काफी लंबे समय से ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में अपना कोई नया डिवाइस लॉन्च नहीं किया है। लेकिन अब इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि बेहद ही जल्द Gionee F3 Pro smartphone के साथ मार्केट में एंट्री लेने की योजना बनाई है। हाल ही में कंपनी द्वारा चाइनीस स्मार्टफोन मार्केट में अपना एक नया डिवाइस लॉन्च करा है। इसकी डिजाइन और लुक्स को कुछ इस प्रकार से रखा गया है कि अगर आप इसे पहली नजर में देखे हैं तो आपको यह देखने में Xiaomi Mi 11 Ultra के साथ Apple iPhone 14 Series जैसे हैंडसेट की तरह लगता है।
Gionee F3 Pro स्मार्टफ़ोन का फर्स्ट लुक
कंपनी द्वारा इस स्मार्टफोन के फर्स्ट लुक को जारी करने के साथ ही इसके लुक्स के बारे में काफी चर्चा हो रही है। क्योंकि F3 Pro स्मार्टफोन का फ्रंट लुक हमें आईफोन मैं मिलने वाले नॉच के जैसा प्रदान किया गया है। यह देखने में बिल्कुल Apple iPhone 14 के जैसा ही दिखाई देता है, जिसके साथ फ्रंट में सेल्फी कैमरा भी सेट किया गया है।
साथ ही अगर इसकी रियर साइट के बारे में बात करें तो इसमें हमें बड़े चौकोर कैमरा मॉड्यूल सेटअप के साथ एक छोटी सेकंडरी डिस्प्ले भी प्रदान की गई है। इसी कारण इस फोन की बैक साइड Xiaomi Mi 11 Ultra से मिलती जुलती लगती है। क्योंकि शाओमी के इस स्मार्टफोन में भी पीछे की साइड बड़ा चौकोर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें दाईं तरफ तीन कैमरा प्रोवाइड करें हैं तथा बाईं तरफ एक छोटा सेकंडरी डिस्प्ले भी ऐड ओन किया गया है। इस सेकेंडरी डिस्प्ले पर हमें कुछ जरूरी डिटेल्स जैसे कि टाइम, कॉल, एसएमएस, नोटिफिकेशन आदि अलर्ट देखने को मिलते हैं।
अगर हम इसकी फ्लैट फ्रेम पर ध्यान दे तो यह भी बिल्कुल आईफोन की तरह ही लगती है। साथ ही कैमरा की पोजीशन भी इसमें हमें Apple iPhone Pro सीरीज की तरह ही प्रदान की गई है। Gionee कंपनी के F3 Pro डिवाइस में 6.5-इंच का डिस्प्ले देखने को मिलता है।
Gionee F3 Pro स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता
एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन में लांच किए गए Gionee F3 Pro Smartphone का बस एक ही वैरीअंट लॉन्च किया गया है। जोकि 8GB RAM + 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। लॉन्च के समय इसकी कीमत चाइनीस स्मार्टफोन मार्केट में 1,399 युआन यानी भारतीय रुपयों में करीब 16,800 रुपये निर्धारित की गई है। रिपोर्ट में यह भी बात सामने आई है कि इस स्मार्टफोन की सेल कुछ चीनी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर शुरू भी हो चुकी है। वर्तमान में कंपनी द्वारा इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजारों में लॉन्च करने के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं करी गई है।
F3 Pro स्मार्टफ़ोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Gionee का यह F3 Pro हैंडसेट Unisoc T610 चिपसेट प्रोसेसर के साथ आता है। जिसमें हमें 8GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज की पेयरिंग दी गई है। यह किस ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हुई है। लेकिन इसके कैमरा क्वालिटी के बारे में बात करें तो रियल साइट पर उपलब्ध कैमरा सेटअप का मुख्य कैमरा 21-मेगापिक्सल का प्रदान किया गया है। साथ ही फ्रंट में उपलब्ध सेल्फी कैमरा के बारे में बात करें तो इसमें हमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा प्रोवाइड किया गया है। क्योंकि यह एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन के रूप में मार्केट में उतारा जा रहा है इसलिए Gionee F3 Pro में हमें 3,900mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही इसे चार्ज करने के लिए 10W का स्लो चार्जिंग सपोर्ट भी प्रदान किया गया है।
Gionee कंपनी के इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में चर्चा करें, तो F3 Pro Smartphone में 6.5-इंच डिस्प्ले, Unisoc T610 चिपसेट प्रोसेसर के साथ इसमें हमें डुअल स्टीरियो स्पीकर प्रदान किए गए हैं जिससे हमारा ओवरऑल मल्टीमीडिया एक्सपीरिएंस काफी बेहतर होने वाला हैं। साथ ही जिओनी कंपनी द्वारा यह भी दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन को फीचर और स्पेसिफिकेशन के हिसाब से अधिक आयु वर्ग के लोगों के इस्तेमाल करने के लिए तथा इसके लुक्स और डिजाइन के आधार पर युवा वर्ग के लोगों की श्रेणी को भी कवर करने का प्रयास किया गया है।
