स्पैम ईमेल से जल्द मिलेगी राहत, Gmail ला रहा नया फीचर – यदि आप भी जीमेल पर स्पैम मैसेज से परेशान हो गए हैं तो आपको बता दे की जीमेल अब जल्द ही स्पैम मैसेज भेजने वालों पर कार्यवाही करने वाला है। जिससे कि जीमेल पर आने वाले स्पैम ईमेल काफी हद तक कम हो जाएंगे।
इस दौरान बल्क में ईमेल भेजने वाले को अपने ज्यादा ईमेल रिजेक्ट होते हुए दिखाई देंगे। जब तक कि वे गूगल की नई पॉलिसी को नहीं अपना लेते। गूगल की नई पॉलिसी के अनुसार यूजर को अपने मैसेज को ऑथेंटिक करने की आवश्यकता होती है और वह सिर्फ उन्हें ही ईमेल भेज पाएंगे। जो वह ईमेल प्राप्त करना चाहता है। पिछले साल अक्टूबर महीने में कंपनी ने इस मुद्दे पर लिखा था कि किसी खास ईमेल सेंडर से स्पैम मैसेज रिसीव होने से बचने के लिए बहुत ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह केवल एक क्लिक पर ही सुलझा सकेगा। इसलिए हम बल्क में जीमेल सेंड करने को एक क्लिक में कमर्शियल ईमेल से मेंबरशिप खत्म करने की क्षमता देने वाले हैं।
गौरतलब है कि जीमेल की अपडेटेड स्पैम पॉलिसी बल्क में जीमेल सेंड करने वाले यूजर्स को ज्यादा ईमेल भेजने से रोकती है। नए नियमों के तहत बड़ी संख्या में स्पैम ईमेल भेजने से बचने के लिए अपने आउटगोइंग ईमेल को आर्थेटेकिट करने की आवश्यकता होती है। साथ यह भी बताया गया कि बल्ब में ईमेल सेंड करने वाले को जून 2024 तक सभी प्रमोशन और कमर्शियल ईमेल के लिए वन क्लिक अनसब्सक्राइब बटन भी चालू करना होगा। आपको बता दे की अनसब्सक्राइब बटन मैसेज के मुख्य भाग में दिखाई देगा जिससे कि यदि आप इस प्रकार के ईमेल को प्राप्त नहीं करना चाहते हैं तो आप उन्हें अनसब्सक्राइब कर पाएंगे।
कंपनी का मानना है कि इस महीने से बल्क में ईमेल सेंड करने वाले जो कंपनी के सेंडर की आवश्यकता को पूरा नहीं करते उन्हें अस्थाई तौर पर एरर कर दिया जाएगा। हालांकि यह नॉन कंप्लीमेंट ट्रैफिक के एक छोटे आंकड़े तक ही सीमित रहेगा। नॉन कंप्लायंस ईमेल ट्रैफिक के एक प्रतिशत को रिजेक्ट करना शुरू कर देगा तथा धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ती जाएगी।
गूगल ने एक सपोर्ट पेज में बदलाव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल 2024 में नॉन कंप्लायंस ईमेल ट्रैफिक का एक प्रतिशत अस्वीकार होना प्रारंभ हो जाएगा और हम धीरे-धीरे रिजेक्शन रेट को बढ़ाते जाएंगे। यदि किसी सेंडर को 75% ट्रैफिक हमारी आवश्यकता को पूरा करता है तो बाकी 25% ट्रैफिक जो अनुपालन में नहीं है उन्हें रिजेक्ट करना शुरू कर देंगे।
