Google

Google ने करी घोषणा: Docs, Gmail तथा सभी प्रोडक्टिविटी ऐप्स में अब मिलेंगे AI फीचर्स – टेक्निकल जगत की दिग्गज कंपनी Google द्वारा आधिकारिक रूप से यह घोषणा कर दी गई है कि बेहद ही जल्द गूगल अपने कुछ डिफॉल्ट प्रोडक्टिविटी ऐप्स में AI-असिस्टेड फीचर्स की शुरुआत कर सकता है। गूगल द्वारा अपने डिफॉल्ट एप्स में Ai फीचर्स को ऐड करने के बाद इसे सबसे पहले यूएस में रोलआउट किया जाने वाला है। इस सफल परीक्षण के बाद इस साल के दौरान ही दुनिया भर के सभी गूगल यूजर्स के लिए इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स को रोल आउट कर दिया जाएगा।

गूगल के किन एप्स में मिलेंगे AI फीचर्स

गूगल द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार Gmail, Google Docs, Slides and Sheets आदि एप्स में हमें AI-असिस्टेड फीचर्स देखने को मिलने वाले है।

Google Docs: इन फीचर के बारे में सरल भाषा में उदाहरण की मदद से समझे तो गूगल डॉक्स का उपयोग करते वक्त एआई की मदद से आसान एनवायरमेंट तथा इंटरफेस प्राप्त होगा। जिससे आपको Google Docs का उपयोग करते समय लिखने में आसानी तथा अधिक विकल्प प्राप्त होंगे ।

Gmail: इसी प्रकार बात करें जीमेल की तो इसमें हमें, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से प्राप्त होने वाले फीचर्स में से एक यह भी होगा कि यूजर्स ई-मेल के संक्षिप्त बुलेट बिंदुओं को बता देगा तथा उसी के अनुसार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा पूरा ईमेल बन कर तैयार किया जा सकेगा, जिससे यूजर को ईमेल लिखने में सहायता प्राप्त है।

Slides: अब बात करें Google Slides की तो इसमें हमे स्पेशल इंटेलिजेंस की मदद से ऑडियो और वीडियो के साथ साथ चलते-फिरते इमेज आदि की सहायता से प्रेजेंटेशन तैयार कर सकते हैं।

जानिए गूगल द्वारा क्या क्या AI फीचर्स प्रदान किए जाएंगे:

  1. गूगल डॉक्स में प्रूफ्रेडिंग, राइटिंग तथा रीराइटिंग जैसे कार्यों में मदद मिलेगी।
  2. Gmail में अब हम ईमेल का रिप्लाई करना, ड्राफ्ट करना, मेल को आसान करना, Prioritize करना आदि कार्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से बड़ी आसानी से कर पाएंगे।
  3. अब आप गूगल स्लाइड्स में एआई की मदद से जनरेट की गई इमेजेस का उपयोग कर प्रेजेंटेशन को और भी बेहतर बना सकते हैं।
  4. गूगल शीट में आपको अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से ऑटोमेशन, कैलकुलेशन, फॉर्मूला लिखना तथा डाटा को अलग-अलग श्रेणियों में बांटना आसान हो जाएगा।
  5. गूगल मीट पर आप एआई की सहायता से नए बैकग्राउंड क्रिएट कर पाएंगे।

गूगल द्वारा अपने डिफॉल्ट एप्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग करने की जानकारी गूगल कंपनी के एक ब्लॉक के माध्यम से प्राप्त हुई है। इस ब्लॉग में ब्लॉग में Google द्वारा आधिकारिक रूप से घोषणा करते हुए बताया गया कि, ‘ हम हमारे डिफॉल्ट एप्स के वर्कस्पेस के साथ यूजर एक्सपीरियंस और बेहतर करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कई फीचर्स को ऐड कर रहे हैं । इन सभी फीचर्स के माध्यम से यूजर का कनेक्ट,क्रिएट और कोलैबोरेशन आदि में एक्सपीरियंस और भी अधिक बेहतर हो सकेगा।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है