Google Chrome

Google Chrome ब्राउजर में आने वाला है यह नया सिक्योरिटी फीचर – गौरतलब है कि आज इंटरनेट के युग में लगभग सभी घरों में डिवाइसेज इंटरनेट से कनेक्टेड है जिसमें घर के सिक्योरिटी लॉक भी शामिल है। वहीं इसी कड़ी में गूगल क्रोम सिक्योरिटी को लेकर काफी गंभीर होता दिखाई दे रहा है। गूगल क्रोम उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए कंपनी हाल ही में एक नया अपडेट लेकर आ रही है इसके बाद गूगल क्रोम ब्राउज़र अब पहले से काफी ज्यादा सुरक्षित होने वाला है। दरअसल गूगल कंपनी अपने Google Chrome ब्राउजर में एक नया सिक्योरिटी फीचर लेकर आने वाली है जो की यूजर के होम नेटवर्क की सुरक्षा करेगा। ताकि इसमें अन्य डिवाइसेज के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं कर पाए। गूगल के इस नए सिक्योरिटी फीचर का कोडनेम Private Network Access for Navigation Requests है।

आपको बता दे की Google Chrome के इस नए सेफ्टी फीचर को XDA developers द्वारा स्पॉट किया गया है। Chromestatus पर इस फीचर के बारे में बताया गया है। जिसमें की यह जानकारी उपलब्ध कराई गई है कि यह फीचर वेबसाइट ब्राउजिंग के दौरान मिलने वाले नेविगेशन रिक्वेस्ट को स्वत ब्लॉक कर देता है। जिससे की यूजर के होम नेटवर्क के लिए एक शील्ड की तरह कार्य किया जाता है। दरअसल किसी भी लिंक पर क्लिक करने या नई वेबसाइट पर जाते समय प्रक्रिया स्मूथ दिखती है तो वहीं कुछ वेबसाइट ऐसे भी होती है जो यूजर को किसी ऐसी वेबसाइट पर भेज देती है जो की यूजर के लिए काफी नुकसानदायक रहती है।

ऐसी स्थिति में गूगल क्रोम का यह नया सिक्योरिटी फीचर यूजर की काफी मदद करने वाला है। दरअसल खतरनाक वेबसाइट से प्राप्त नेविगेशन रिक्वेस्ट को यह फीचर खुद ही ब्लॉक कर देता है। यानी कि ऐसी वेबसाइट जो आपके अन्य डिवाइसेज को नुकसान पहुंचाएगी यह फीचर उन्हें वहीं पर रोक देता है। प्राइवेट नेटवर्क एक्सेस सिक्योरिटी फीचर के अंतर्गत ब्राउज़र रिक्वेस्ट का ओरिजिनल पॉइंट चेक करता है और फिर यह देखता है कि यह जहां से आई है वह सेक्योर सोर्स है या नहीं। उसके बाद यह डेस्टिनेशन वेबसाइट को चेक करके उन्हें एक्सेप्ट करने का चेक पॉइंट है या नहीं यह चेक करता है।

गौरतलब है की Google Chrome इस समय सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला ब्राउज़र है। जिसका मार्केट शेयर लगभग 70% है। इस समय Windows या Mac अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम पर पाए जाने वाले ब्राउज़र के होते हुए भी ज्यादातर लोग गूगल क्रोम का उपयोग करते हैं। जिसके कारण यह साइबर अटैक के लिए हैकर्स की भी पहली पसंद है। इसलिए Google कंपनी अपने यूजर्स के लिए नया सिक्योरिटी फीचर लाने जा रही है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है