Google ने लॉन्च किया Find My Device Network, मिलेगा खोया हुआ फोन – 8 अप्रैल को Google ने एंड्रॉयड डिवाइस के लिए अपना फाइंड माय डिवाइस नेटवर्क को पेश कर दिया है। दरअसल इस फीचर के बारे में कंपनी ने पिछले साल ऐलान किया था जो कि अब लॉन्च हो गया है। यह सभी एंड्रॉयड यूजर्स के खोए हुए स्मार्टफोन को क्राउडसोसर्ड नेटवर्क का उपयोग करके पता लगाने का कार्य करता है। दरअसल यह नया फीचर iPhone पर फाइंड माय ऐप के समान कार्य करता है।
गूगल में इंजीनियरिंग वीपी एरिक के ने एक ब्लॉक पोस्ट में इस फीचर के बारे में ऐलान करते हुए बताया कि फाइंड माय फीचर आज दुनिया के एंड्रॉयड डिवाइस के लिए लॉन्च हो रहा है। जो की शुरुआत में कनाडा और अमेरिका में उपलब्ध होगा। इस नए फीचर से एक अरब से ज्यादा एंड्रॉयड डिवाइसेज के नए क्राउडसोसर्ड नेटवर्क के साथ फाइंड माय डिवाइस यूजर्स के लिए रोजाना उपयोग होने वाले जरूरी सामान और एंड्रॉयड डिवाइस को तुरंत खोजने में सहायता प्रदान करेगा।
दरअसल इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि यह ऑफलाइन होने पर भी एंड्रॉयड डिवाइसेज का पता लगा पाएगा। सीधे शब्दों में बताया जाए तो किसी एसेसरीज या स्मार्टफोन को ट्रैक करने के लिए उसे इंटरनेट से कनेक्ट करने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वहीं गूगल के पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो स्मार्टफोन पावर बंद होने या बैटरी खत्म होने पर भी अपने डिवाइस को खोज पाएंगे। गौरतलब है कि यह फीचर किसी भी डिवाइस के चोरी हो जाने पर काफी मददगार साबित होगा। फाइंड माय डिवाइस नेटवर्क एक फाइंड नीयर बाय बटन के साथ उपलब्ध होता है। जो की एसेसरीज या स्मार्टफोन की लोकेशन खोजने में सहायता प्रदान करता है।
इस फीचर को लेकर कंपनी ने बताया कि फाइंड माय डिवाइस की नेटवर्क की कैपेसिटी नेटवर्क पर चिपोलो और पेबलबी के ब्लूटूथ ट्रेकर टैग का भी सपोर्ट करती है तथा लोकेशन को ट्रैक करती है। इन टैग को रोजाना के जरूरी सामान जैसे पर्स, चाबी, बैग जैसी चीजों को अटैच किया जा सकता है। बता दे की गूगल द्वारा यह नया फीचर मई 2024 से प्रारंभ किया जाएगा। इसके बाद इस साल के आखिर तक मोटरोला, जियो और यूफि के ब्लूटूथ टैग भी सामने आएंगे।
किसी एसेसरीज को दोस्तों और परिवारों के साथ यूजर शेयर भी कर पाएंगे। जिससे कि हर कोई डिवाइस या एसेसरीज की नजर रख पाए। वहीं ब्लूटूथ टैग का उपयोग करके यूजर टीवी रिमोट या घर की चाबी को परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं। जिससे कि सभी लोग उस समान को खोज पाए। वही इस फीचर के अंतर्गत कंपनी ने डाटा और प्राइवेसी प्रोटेक्शन का भी ध्यान रखा है। Google कंपनी ने बताया कि निजी जानकारी को निजी रखने के लिए नेटवर्क में मल्टी लेयर प्रोटेक्शन बिल्ट इन भी दिया जा रहा है। इसमें आपको लोकेशन डाटा के एंड टू एंड इंक्रिप्शन भी मिलता है। बता दे कि यह Android 9 या उसके बाद के वर्जन पर चलने वाले डिवाइस के लिए कार्य करेगा।






