Google I/O 2024 event: खोई हुई चीजों को आसानी से ढूंढ पाएगा Astra AI – हाल ही में हुए Google I/O इवेंट में रियल टाइम AI असिस्टेंट प्रोजेक्ट Astra को पेश किया गया। दरअसल Astra का कार्य यूजर्स का यूनिवर्सल हेल्पर बनने का है। गूगल कंपनी के DeepMind के हेड डेमिस हस्साबिस ने बताया कि यह AI असिस्टेंट आपका चश्मा ढूंढने से लेकर अन्य कई चीजों को ढूंढने के कठिन काम को आसानी से कर पाने में सक्षम है।
Astra ऑब्जेक्ट की पहचान करने, कोई भी चीजों का पता लगाने और दुनिया को देखने सहित कई जटिल कामों में यूजर की मदद करता है। इवेंट के दौरान हस्साबिस ने Astra का एक वीडियो भी बताया। जिसमें यह पावरफुल AI मॉडल कैमरा के जरिए आसपास के वातावरण को देखते हुए रियल टाइम में प्रश्नों के जवाब दे रहा था। इस दौरान उसे चीजों को पॉइंट आउट करते हुए सवाल पूछे गए और Astra उस ऑब्जेक्ट की जानकारी दे रहा था। उदाहरण के तौर पर यदि आपने कैमरा ओपन किया और स्क्रीन पर दिखने वाले किसी भी ऑब्जेक्ट की ओर सर्कल या एरो बनाकर पूछा कि यह क्या है तो आपका स्मार्टफोन आपको तुरंत आवाज देता है कि यह इस प्रकार का ऑब्जेक्ट है तथा उससे जुड़ी हर प्रकार की जरूरी जानकारी देता है। वही हस्साबिस ने google के इवेंट के दौरान AI के एजेंट के महत्व पर विशेष जोर दिया है।
हस्साबिस का कहना है कि AI का भविष्य प्रैक्टिकल यूज में है ना कि केवल फैंसी तकनीक में ही। AI एजेंटों के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि यह यूजर के कामों को खुद भी कर सकता हैं। भविष्य में सिंपल असिस्टेंट से लेकर एडवांस असिस्टेंट तक विभिन्न प्रकार के एजेंट उपलब्ध होंगे। वही आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पिछले 6 महीने में कंपनी ने Astra को और अधिक प्रतिक्रियाशील बनाने पर जोर दिया है।
जिसमें कंपनी ने यह सुनिश्चित किया है कि बड़े पैमाने पर सब कुछ आसानी से चले। वहीं हस्साबिस के मुताबिक Astra का डेवलपमेंट गूगल के भाषा मॉडल Gemini 1.5 Pro में सुधार के कारण ही संभव हो पाया है। दरअसल Gemini की कई घोषणाओं में से Astra एक है। वहीं गूगल इवेंट के दौरान कंपनी ने Gemini 1.5 Pro के साथ 1.5 Flash AI मॉडल के बारे में भी जानकारी दी है। इसके अतिरिक्त कंपनी ने Veo को भी घोषित किया है जो कि टेक्स्ट से वीडियो जनरेट कर पाने में सक्षम हैं।






