gmail

एक बार फिर गूगल ने Gmail में कई परिवर्तन किए हैं। Gmail की रीडिजाइन्ड यूजर इंटरफेस का वीडियो साझा कर गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट की सहायता से इसकी सूचना दी हैं। अब अपनी मेल बॉक्स के साथ Google Meet, Chat तथा Spaces के फीचर्स भी Gmail यूजर्स को मिल सकते हैं। इन सभी सेवाओं को भी एक ही जगह पर रहते हुए अब यूजर अपनी मेल के साथ उपयोग कर सकते हैं।

यह फीचर होगा सभी के लिए:
गूगल ने यह साफ कहा हैं कि iOS वर्जन, डेस्कटॉप तथा एंड्रॉइड मतलब कि सभी प्लैटफॉर्म के लिए यह फीचर मौजूद हो सकते हैं। इस नए फीचर को रोलआउट करना गूगल के प्रारंभ कर दिया हैं। इसका अपडेट सभी यूजर्स तक अगले कुछ दिनों में पहुँच जाएगा।

क्या होगा Gmail में बदलाव?
गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा हैं कि यूजर्स को स्मार्टफोन तथा वेब दोनों वर्जन में Smart Reply का फीचर Smart Compose के साथ नए अपडेट के बाद भी मिल सकता हैं।
फिशिंग, malware Protection, कस्टम इन-बॉक्स थीम, Al बेस्ड स्पैम जैसे फीचर्स भी जीमेल के नए इंटीग्रेटेड डिजाइन में गूगल ने दिया हैं। यह बदलाव सभी यूजर्स के लिए Google Workspace के साथ मौजूद हो सकता हैं।

यह फीचर कैसे मिलेगा:
इस बीच गूगल के सपोर्ट पेज का मानना हैं कि जीमेल में ऑन करके तथा चैट को लेफ्ट-हैंड पैनल पर सेट करके जीमेल यूजर्स चैट को नए व्यू का उपयोग कर सकते हैं।

हालांकि यूजर्स के पास चैट enabled भले ही न हो पर फिर भी यूजर्स को Gmail का यह नया रुप देखने को मिल सकता हैं। इसके अतिरिक्त यूजर्स सभी सेक्शन को नए रीडिजाइन्ड इंटरफेस में कस्टमाइज्ड कर सकते हैं। साथ ही इसमें क्विक सेटिंग सेक्शन भी दिया जा सकता हैं।

अगर न लगे अच्छा नया लुक तो यह करें:
अगर जीमेल का नया लुक यूजर्स को पसंद ना आयें तो पुराने लुक में जाने का विकल्प भी उनके पास उपलब्ध रह सकता हैं। इसके लिए यूजर्स Settings > Qucik Settings > Go back to the original Gmail view > New Window > Reload पर क्लिक करके नए लुक से ऑप्ट आउट हो सकते हैं।

इसके अतिरिक्त Gmail के कुछ और नए फीचर्स पर भी गूगल कार्य कर रही हैं, इनमें इमोजी डिजाइन तथा सर्च रिजल्ट को अपग्रेड करना भी सम्मिलित हैं। टैबलेट के लिए Gmail नया डिजाइन आने वाले दिनों में ला सकती हैं।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।