Google की इस सर्विस ने छुआ 10 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर का आंकड़ा – हाल ही में Google के Cloud स्टोरेज सर्विस Google One का सब्सक्राइबर 10 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं। जिनकी जानकारी अल्फाबेट और गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने दी है। दरअसल Google One गूगल कंपनी की ही एक क्लाउड स्टोरेज सर्विस है जो की Google Photos, Drive और Gmail इत्यादि के लिए एडिशनल स्टोरेज उपलब्ध करवाती है।
आपको बता दे की Google One के अतिरिक्त कंपनी की दो अन्य सर्विसेज भी सब्सक्राइबर 10 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं। यह दो सर्विसेज Youtube Music तथा Youtube Premium है। जिन्होंने 100 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर कर लिए हैं। Google कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी प्रदान की है। सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर अपनी एक पोस्ट में लिखा कि हमने Google One के 100 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा छू लिया है तथा हम सब्सक्राइबर की बढ़ती संख्या को नए प्रीमियम प्लान में भी देखना चाहते हैं। जिसमें की Gmail में Plus Gemini, Gemini Advanced तथा Docs+ बहुत कुछ सर्विसेज भविष्य में आने वाली है। आपको बता दे की Google One Premium प्लान में यूजर्स को 2TB स्टोरेज की सुविधा प्रदान की जाती है।
इसके अतिरिक्त Google One Premium प्लान में एक्स्ट्रा फीचर्स भी मिलते हैं। जिसमे वेब मॉनिटरिंग और VPN जैसी सुविधा दी जाती है। वहीं अब कंपनी नया AI प्रीमियम प्लान भी लाई है। जिसमें यूजर को Gemini का एक्सेस दिया जा रहा है। Google One में आपको 100GB स्टोरेज मिलती है। जिसे आप पांच लोगों के साथ शेयर भी कर सकते हैं तथा यह प्लान 1.99 डॉलर प्रति महीने से शुरू होता है। कंपनी भविष्य में यूजर को Gmail और Docs में AI फीचर्स का फायदा भी पहुंचने वाली है।
Google One AI Premium प्लान के अंतर्गत यूजर Gemini Advanced का भी उपयोग कर सकते हैं। दरअसल कंपनी ने अपना AI टूल Gemini भी लॉन्च कर दिया है। Gemini अन्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से काफी ज्यादा एडवांस है। इसमें इमेज, वॉइस और टेक्स्ट का भी सुधार किया जा सकता है। Gemini AI एक समय पर कई कार्य कर सकता है। साथ ही यह मल्टीटास्किंग पावर के साथ आता है। अर्थात यूजर टेक्स्ट, वीडियो, इमेज, कोड सभी काम एक साथ आराम से कर पाएंगे।






