Google Pay

Google Pay से रिचार्ज करना हुआ महंगा, कंपनी ले रही extra पैसे – यदि आप भी Google Pay यूज करते हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद ही महत्वपूर्ण है। दरअसल गूगल पे ने प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज करने पर अब आपको एक्स्ट्रा पैसे देने पड़ेंगे। दरअसल कंपनी ने मोबाइल रिचार्ज प्लान खरीदने वाले यूजर्स से सुविधा शुल्क वसूलना प्रारंभ कर दिया है। इसके बाद कंपनी भी अब Paytm और Phone Pay के जैसे रिचार्ज करने पर एक्स्ट्रा पैसे लेगी। हालांकि गूगल ने अभी तक अपने पेमेंट एप पर फीस लेने का कोई ऐलान नहीं किया है। गौरतलब है कि Phone Pay और Paytm जैसे प्लेटफार्म कई महीनो से मोबाइल रिचार्ज पर एक्स्ट्रा पैसे ले रहे हैं।

अब गूगल पे (Google Pay) ने भी यूजर से मोबाइल रिचार्ज (Mobile Recharge) करने के एक्स्ट्रा पैसे लेने शुरू कर दिए हैं। जिसकी जानकारी एक यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि गूगल पर मोबाइल रिचार्ज करने पर अब कन्वीन्यन्स फीस ले रहा है। दरअसल इस स्क्रीनशॉट में साफ दिखाई दे रहा है कि गूगल ने जिओ (Jio) का 749 रुपए वाला प्लान रिचार्ज करने पर ₹3 का कन्वीन्यन्स फीस लिया। साथ ही यूज़र ने आगे यह भी बताया कि यह कन्वीन्यन्स फीस यूपीआई और कार्ड दोनों तरह के ट्रांजैक्शन पर देना होती है।

वही उसके बाद टिप्सटर मुकुल शर्मा ने भी X पर कन्वीन्यन्स फीस से जुड़ी जानकारी प्रदान की है। जिसमें उन्होंने बताया गया है कि गूगल ₹100 से कम के किसी भी प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज पर कोई फीस नहीं लेता है। परंतु ₹200 तक के मोबाइल रिचार्ज पर कंपनी ₹2 एक्स्ट्रा फीस लेती है। साथ ही ₹300 या उससे ज्यादा रिचार्ज करने पर यह कन्वीन्यन्स फीस 3 रुपए तक हो जाती है।

गौरतलब है कि कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में यूजर्स के लिए गूगल सर्विसेज (Google Services) की शर्तों को अपडेट किया था। जिसमें इस बात को स्वीकारा गया था कि कंपनी रिचार्ज प्लान पर फीस ले रही है। यदि आप कन्वीन्यन्स फीस से बचना चाहते हैं तो आप ऑपरेटर की वेबसाइट या ऐप से सीधे रिचार्ज कर सकते हैं। यानी कि यदि आप एयरटेल (Airtel) यूजर है तो एयरटेल की वेबसाइट या एयरटेल थैंक्स एप पर जाकर अपना रिचार्ज कर सकते हैं। इसके बाद आप यहां पर यूपीआई (UPI) से भी पेमेंट करेंगे तो भी आपको यह फीस नहीं देना होगी। इसी प्रकार आप VI और JIO के ऐप से भी कर सकते हैं।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।