हाल ही में Made by Google इवेंट का आयोजन गूगल ने किया। इस कार्यक्रम में कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गूगल पिक्सल 7 सीरीज को लॉन्च किया। बता दें कि इस सीरीज में 2 स्मार्टफोन लॉन्च हुए। जिसमें Google Pixel 7 और Google Pixel 7 प्रो शामिल है। इसके अतिरिक्त कंपनी ने गूगल पिक्सल वॉच के साथ अन्य भी कई उत्पादों को लॉन्च किया है। भारत में भी पिक्सल 7 सीरीज को पेश किया गया। वही भारत में पहले से ही कंपनी इसकी प्री बुकिंग प्रारंभ कर चुकी है।
Made by Google Event:
जानकारी के लिए बता दें कि मेड बाय गूगल इवेंट न्यूयॉर्क में 6 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे हुआ था। वही इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीम कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी की गई।
Google Pixel 7 सीरीज के फीचर्स:
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 6.4 इंच का OLED डिस्पले पैनल गूगल पिक्सल 7 में मिलता है। वही 90Hz का रिफ्रेश रेट फोन में दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप के लिए फोन डबल कैमरा के साथ आता है। जिसमें 50MP का मेन बैक कैमरा तथा 13MP का सेकेंडरी कैमरा उपलब्ध हो सकता है। वही फोन में 10 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मिलता है। इसके अलावा Tensor G2 प्रोसेसर गूगल पिक्सल 7 सीरीज में आएगा। बैटरी की बात की जाए तो पिछली सीरीज के मुकाबले पिक्सल 7 सीरीज में बेहतर बैटरी मिलती है।
Google Pixel 7 Pro फीचर्स:
6.7 इंच का OLED डिस्पले गूगल पिक्सेल 7 प्रो में मिल सकता है तथा 120Hz इसके रिफ्रेश रेट होने की आशा है। वही पिक्सल 7 फोन की तरह इस स्मार्टफोन में भी Tensor G2 प्रोसेसर मिलेगा। वही यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। जिसमें 50MP के बैक कैमरा के साथ 48MP और 13MP के दो अन्य कैमरे मिलते हैं। वही सेल्फी के लिए फोन में 10MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध कराया गया है। इसके अतिरिक्त यह फोन 12 जीबी रैम के साथ आता है।
गूगल पिक्सल 7 सीरीज की कीमत
गूगल पिक्सल सीरीज की कीमत का खुलासा भी हो चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक पिक्सल 7 प्रो की कीमत 72,700 रुपए तथा पिक्सल 7 की कीमत 52,500 रुपए है।





