भारत में होगी Google Pixel 8 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग – जल्द ही भारत में Google Pixel 8 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग शुरू होने वाली है। दरअसल पिछले साल अक्टूबर में Google Pixel 8 स्मार्टफोन को पेश किया गया था। वैसे तो कंपनी के स्मार्टफोन के मैन्युफैक्चरिंग वियतनाम और चीन में की जाती है। परंतु अब जल्द ही इस स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग भारत में भी की जाएगी। देश में बने स्मार्टफोन का पहला बेच सितंबर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
एक रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग Dixon Technologies करेगी। जिसके लिए ट्रायल भी शुरू हो चुका है। दरअसल पिछले वर्ष गूगल ने बताया था कि उसकी योजना भारत में Pixel 8 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग करने की है। जिसमें Pixel 8 और Pixel 8 Pro स्मार्टफोन शामिल है। बताया जा रहा है कि देश में प्रतिमाह इन स्मार्टफोन की 1 लाख यूनिट की मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी।
Google Pixel 8 और Google Pixel 8 Pro के स्पेसिफिकेशन तथा फीचर्स
Pixel 8 में कंपनी ने 6.2 इंच का फुल एचडी प्लस OLED डिस्पले उपलब्ध कराया है जो की 90Hz रिफ्रेश रेट और 1080×2400 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है। वही बात करें Pixel 8 Pro की तो इसमें आपको 6.7 इंच का QHD+ LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है जो की 120Hz रिफ्रेश रेट, 2400 nits ब्राइटनेस और 1344×2992 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है। इन दोनों ही स्मार्टफोन में Tensor G3 चिपसेट और Titan M2 सिक्योरिटी चिप मिलती है।
बात करें कैमरा की तो गूगल के Pixel 8 Pro में आपको 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा तथा 48 मेगापिक्सल का क्वाड PD 5x जूम कैमरा मिलता है। वहीं इसके बेस वेरिएंट यानी Pixel 8 में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा मिलता है। दोनों ही स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 10.5 मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध कराया गया है। वही Google Pixel 8 Pro में आपको 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5050 mAh की बैटरी मिलती है। वही Pixel 8 में 27W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4575 mAh की बैटरी उपलब्ध है।
Google Pixel 8 Pro को कंपनी ने Obsidian, Bay और Porcelain कलर में लॉन्च किया है। वहीं इसके 12GB RAM+ 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,06,999 रुपए है। वही Pixel 8 को कंपनी ने Rose, Obsidian और Hazel कलर में उपलब्ध कराया है। वहीं इसके 8GB और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 75999 रुपए निर्धारित की गई है।






