Google Pixel 8a पर कंपनी कर रही कार्य, मिलेगा नया बैटरी फीचर – हाल ही में Google ने अपकमिंग Pixel 8a के प्लान का खुलासा कर दिया है। दरअसल कंपनी ने बताया है कि Pixel 8a और अन्य आगामी डिवाइस एक्सपेंडेड बैटरी के साथ आने वाले है।
दरअसल Android 14 QPR1 ने जरूरी बैटरी डाटा पेश किया। जो की बैट्री मैन्युफैक्चरिंग तारीख और चार्जिंग साइकल काउंट को दर्शाता है। मार्च 2024 पिक्सल अपडेट में यह फीचर गायब हो गया। कंपनी का मानना है कि हम इस पेज को सिर्फ पिक्सल 8a और इसके बाद आने वाले स्मार्टफोन पर चालू करेंगे। यह एक वर्किंग ऐज इंटेंडेड WAI है।
गूगल कंपनी द्वारा जारी किए गए इस स्टेटमेंट से दो चीज कंफर्म होती है। पहले यह की गूगल ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि वह इस समय Pixel 8a पर कार्य कर रहा है तथा दूसरी यह Pixel 8a से शुरू होने वाली आगामी पिक्सल स्मार्टफोन सिस्टम सेटिंग में ज्यादा कंप्रिहेंसिव बैटरी हेल्थ मॉनिटरिंग सेक्शन मिलने वाला है। गूगल Pixel यूजर को फोन की बैटरी लंबी अवधि की जानकारी देने के लिए बेहतर टूल प्रदान करने के लिए इस समय कार्य कर रहा है। वही माना जा रहा है कि Pixel 8a अगले कुछ महीने में लॉन्च हो सकता है।
Google Pixel 8a में मिलने वाले अनुमानित स्पेसिफिकेशन
रिपोर्ट के अनुसार Google Pixel 8a में Tensor G3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। साथ ही Pixel 8 और Pixel 8 Pro फोन में मिलने वाले Tensor G3 चिप का यह एक छोटा वर्जन हो सकता है। वहीं इस स्मार्टफोन में 27 वोल्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट तथा 8GB की रैम उपलब्ध कराई जा सकती है। इससे पहले अक्टूबर में Pixel 8a एक रेंडर लीक हुए थे। जिसमें यह बताया गया था कि इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच की और OLED डिस्प्ले मिलने वाली है।





