Google

लॉन्च से पहले 4 बेहतरीन कलर वैरिएंट्स में नजर आया Google Pixel 8a स्मार्टफोन – काफी समय से Google Pixel 8a स्मार्टफोन के लॉन्च की खबरें सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को Google I/O इवेंट में लॉन्च कर सकती है। जो कि मई में आयोजित किया जाएगा। काफी दिनों से इस स्मार्टफोन के बारे में लीक सामने आ रहे हैं। जिसके बाद इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में भी पता चला है। वहीं अब हाल ही में आई एक लीक में इस स्मार्टफोन के चार कलर वेरिएंट दिखाई दिए हैं। हालांकि इससे पहले भी कई बार इस स्मार्टफोन की फोटो लीक हो चुकी है।

गौरतलब है कि Google Pixel 8a स्मार्टफोन एक मिड रेंज स्मार्टफोन होगा। जिसके हाल ही में चार कलर वेरिएंट नजर आए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी Google Pixel 8a स्मार्टफोन को Mint, Obsidian, Bay और Porcelain कलर ऑप्शन में उपलब्ध कर सकती है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन की बात की जाए तो इसका Obsidian और Porcelain कलर व्हाइट और ब्लैक की याद दिलाता है। वही Mint कलर हरे रंग के चमकीले फ्लेवर की तरह दिखाई देता है। हालांकि जो यूजर व्हाइट और ब्लैक कलर की जगह दूसरे कलर की और जाना चाहते हैं उनके लिए कंपनी नए आकर्षक कलर ऑप्शन लेकर आई है।

वही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Google Pixel 8a स्मार्टफोन में Tensor G3 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं डिस्प्ले की बात करें तो इस स्मार्टफोन में फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.01 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। वही स्मार्टफोन के रियर में आपको ड्यूल कैमरा सेटअप के लिए 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी तथा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है परंतु माना जा रहा है कि जल्द ही कंपनी Google Pixel 8a स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।