Google

Google लॉन्च करेगी Pixel 9 Pro Fold स्मार्टफोन, यह होगी कीमत – Google ने Pixel Fold स्मार्टफोन को लॉन्च करते हुए फोल्डेबल मार्केट में कदम रखा था। दरअसल इस समय फोल्डेबल मार्केट में Samsung ने अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है। हालांकि Vivo, Oppo, OnePlus और Motorola ने भी मार्केट में अपने फोल्डेबल स्माटफोन पेश किए हैं। वही बताया जा रहा है कि गूगल कंपनी Pixel Fold 2 स्मार्टफोन पर कार्य कर रही है। हालांकि हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस फोन को Google Pixel 9 Pro Fold नाम दिया जाएगा।

Google लांच करेगा Pixel 9 सीरीज

रिपोर्ट के मुताबिक पता चला है कि Pixel 9 सीरीज के अंतर्गत फोल्डेबल स्माटफोन होंगे। जिनमें की Pixel 9 को tokay और Pixel 9 Pro को Caiman कोड नाम दिया गया है। वही Pixel 9 Pro XL को Komodo और Pixel 9 Pro Fold को comet कोड नाम दिया गया है।

Pixel 9 Fold Pro के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

रिपोर्ट के मुताबिक सेकंड जेनरेशन पिक्सल फोल्डेबल फोन Pixel 9 Fold Pro में Pixel 9 सीरीज जैसा डिजाइन होगा। इसमें आपको Tensor G4 चिपसेट मिल सकता है। दरअसल Pixel 9 Pro Fold में 8.02 इंच की इंटरनल फोल्डेबल डिस्प्ले और 6.29 इंच की कर डिस्प्ले उपलब्ध कराई जाएगी। यह फोन 256GB UFS 4.0 स्टोरेज और 16GB रैम के साथ आएगा। बता दे कि इस स्मार्टफोन को Google कंपनी अक्टूबर या नवंबर में लॉन्च कर सकती है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।